Tuesday, 22 May 2012

मलाई : ब्यूटी की भरोसेमंद साथी

creem
यह जरूरी नहीं कि सर्दी में ही होठों पर पपड़ी और चेहरे पर खुश्की आती है। गर्मियों में भी पानी की कमी से होठों में रूखापन आ जाता है। बाजार की नित-नई क्रीमें तो आप हमेशा ही ट्राय करती आई हैं, लेकिन कभी घर में हमेशा उपलब्ध रहने वाली उपयोगी क्रीम यानी मलाई पर भी नजर डाल लें। मलाई को कुछ इस तरह आजमाकर देखें- * एक चम्मच मलाई में नींबू का रस मिलाकर रोज चेहरे और होंठ पर लगाने से ये फटते नहीं हैं। * थोड़ी-सी मलाई और एक चम्मच बेसन का उबटन साबुन का बेहतरीन विकल्प है। इससे त्वचा मुलायम होती है। * मुल्तानी मिट्टी को पीसकर, मलाई में मिलाकर चेहरे तथा कोहनियों पर लगाने से रंग में निखार आता है। * तीन-चार बादाम और दस-बारह देसी गुलाब की पत्तियां पीसकर, एक चम्मच मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियां और त्वचा के धब्बे दूर हो जाते हैं। * मलाई में समुद्र फेन का बारीक पाउडर मिलाकर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं। * मौसंबी या संतरे के छिलकों को पीसकर, मलाई मिलाकर उबटन लगाने से त्वचा मुलायम व साफ होती है। * एक चम्मच मलाई में एक चम्मच सेब का रस मिलाकर, फेंटकर, हल्के हाथ से चेहरे पर मलने से कुछ ही दिनों में रंग साफ होने लगता है। * मलाई को दवाई की तरह भी उपयोग में लाया जा सकता है।

गर्मियों में कैसे दिखें कूल

rose
गुलाब को फूलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता है। रंग और सौंदर्य के साथ-साथ खुशबू का मेल उसे बेजोड़ बना देता है, लेकिन इसके साथ ही ये बहुउपयोगी भी है। सौंदर्योपचार के लिए भी गुलाब कई रूपों में उपयोगी है। गुलाब को विभिन्न रूप में जैसे तेल, सूखे पावडर, उबटन आदि रूप में इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि गुलाब की पत्तियों में विटामिन ई और के होता है, जो न केवल त्वचा के लिए लाभदायक होता है, बल्कि प्रदूषण से भी बचाता है। गुलाब त्वचा को पोषण प्रदान करता है, जिससे त्वचा तरोताजा बनी रहती है। संक्षेप में गुलाब मन और सौंदर्य दोनों के लिए अच्छा टॉनिक है। गुलाब फेसपैक - गुलाब जल तैयार करने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां काम में लाई जाती हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाती हैं। यह खुरदुरी, रूखी त्वचा को मुलायम बनाती हैं और खुले हुए रोमछिद्रों को बंद करती हैं। इसका इस्तेमाल लोशन, क्रीम और फेसपैक बनाने के लिए किया जाता है। गुलाब का उपयोग और भी कई तरह से किया जा सकता है। - एक शीशी में ग्लिसरीन, नीबू का रस और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर घोल बना लें। दो बूंद चेहरे पर मलें। त्वचा में नमी और चमक बनी रहेगी और त्वचा मखमली-मुलायम बन जाएगी। - एक प्याला उबले गुलाब जल में एक बड़ा चम्मच नारंगी के छिलके, एक बड़ा चम्मच नीबू के छिलके और 30 पत्ते पुदीना डाल दें और घंटेभर के लिए छोड़ दें, फिर छानकर इस मिश्रण में 2 बड़े चम्मच रोज़मेरी चूर्ण और आधा छोटा चम्मच सोडियम बेंजोएट मिला लें। सारी सामग्री को अच्छे से मिलाकर फ्रिज में रख लें। रात को सोने से पहले रूई से चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद धो लें। इससे चेहरे पर कांति और निखार आता है। 00 ग्राम सफेद मोम को आधा प्याला बादाम तेल डालकर हल्की आंच पर रखकर मिला लें। फिर इसमें आधा प्याला गुलाब जल डाल दें। ठंडा होने पर आधा चम्मच सोडियम बेंजोएट डालें। जमने तक छोड़ दें। इस्तेमाल के लिए बढ़िया क्रीम तैयार है। रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें। - 500 ग्राम सेब को ब्लैंडर में डालकर अच्छे से मैश कर लें। रस और गूदे को 500 ग्राम वेजिटेबल क्रीम में मिला दें। मिश्रण को हल्की आंच पर गर्म करें। जब सब घुलमिल जाए, तब आंच से हटाकर एक चम्मच टिंचर बेंजाइट और एक प्याला गुलाब जल मिलाएं। छानकर बोतल में भरें। इस क्रीम को चेहरे और गर्दन पर लगाकर मालिश करें। यह हर तरह की त्वचा के लिए उत्तम है। - तीन टुकड़े स्ट्रॉबेरी को लेकर धो लें। इसके गूदे में एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस पैक को 20 मिनट चेहरे पर लगाएं, फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें। - एक छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी के चूर्ण में 2 छोटे चम्मच गुलाब जल डालकर रखें। फिर एक छोटा चम्मच नारंगी का रस और एक बड़ा चम्मच शहद डालें। मुलायम पैक बन जाए, तब चेहरे पर लगाकर रखें। सूखने पर ठंडे पानी से मुंह धो लें।

गर्मियों में कैसे दिखें कूल

summer care
मौसम का मिजाज बदल रहा है और अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। बदलते मौसम में फिट बने रहने के लिए लाइफ स्टाइल में भी बदलाव जरूरी है। अपने रूटीन में बदलाव की शुरुआत अभी से करने की जरूरत है, ताकि आने वाले तीन महीने आप पूरी तरह स्वस्थ रह सकें। - आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का उपयोग करें। - ज्यूस, मिल्क शेक जैसे एनर्जी ड्रिंक रूटीन में शामिल करें। - ज्यादा से कम और कम से ज्यादा तापमान में जाने से पहले थोड़ा ब्रेक लें। - पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। - पहनावे में हल्के रंगों वाले कपड़ों का इस्तेमाल करें। - सुबह जल्दी उठें और नियमित रूप से हल्का व्यायाम करें। इन बातों का रखें ध्यान - सुबह के नाश्ते में ज्यूस और ग्रीन वेजिटेबल्स से बनी हुई डिश से दिन की शुरुआत करें। - घर से बाहर निकलने से पहले पानी अधिक मात्रा में पिएं। - लंच दोपहर 11:30-12:30 के बीच लेना शुरू करें। लंच में ग्रीन सलाद व दही को शामिल करें। - शाम को कुछ ड्रायफ्रूट्स, फ्रूट चाट या मिल्क शेक लें, इससे बॉडी को एनर्जी मिलेगी। - चाय का इस्तेमाल सिर्फ सुबह के समय ही करें। दिन के समय ज्यूस को विकल्प के रूप में अपनाएं। - डिनर सोने से करीब दो घंटे पहले लें। इसमें ज्यादा स्पाइसी और ऑयली फूड का इस्तेमाल करने से बचें।

Tuesday, 15 May 2012

बाल बनें स्टाइलिश

flower look

joora styel
शादी का मौसम जोरों पर है सो, ब्यूटीपार्लरों में महिलाओं की भीड़ जुटने लगी है। कुछ अपनी पसंद के हिसाब से बालों का लुक चाहती हैं, तो कुछ की डिमांड सिर्फ स्टाइलिश दिखने की है। ऐसे में सबसे जरूरी है ओकेजन और परिधान के अनुरूप हेयर स्टाइल तय करना। सिविल लाइंस स्थित अट्रेक्शन ब्यूटी सैलून की हेयर स्टाइलिस्ट नूरी शौकत बताती हैं, ''किस पर कैसी स्टाइल सूट करेगी यह चेहरे और हेयर क्वालिटी पर डिपेंड करता है। गोल चेहरे पर जूड़ा सूट नहीं करता है, इसलिए ग‌र्ल्स बालों को स्ट्रेट लुक देने के साथ ही आइनिंग और क‌र्ल्स का कांबिनेशन देना पसंद कर रही हैं। कुछ महिलाएं पारंपरिक जूड़े को अधिक महत्व देती हैं। ऐसे में वे बालों को प्लास्टिक फ्लावर बीड्स से सजा सकती हैं। प्रयोग करने वाली ग‌र्ल्स के लिए फ्रेंच रोल, कर्ल फंकी लुक और मिक्स्ड कर्ल स्टाइल ज्यादा अच्छी रहेगी।'' फूल लगते कूल महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी रफ बाल होते हैं, ऐसे में उन्हें धोने से लेकर संवारने तक स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। अगर माहौल शादी का है तो परिधान और हेयर एक्सेसरीज के बीच भी अच्छा तालमेल होना बहुत जरूरी है। ब्यूटीशियन का कोर्स कर रहीं रामकृष्ण नगर निवासी अनुराधा सिन्हा बताती हैं, ''एक्सेसरीज के रूप में बालों के लिए फूलों से बेहतर विकल्प कुछ नहींहै, फिर चाहे वह कुदरती हों या कृत्रिम। आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो बालों को पर्ल स्टिक्स की मदद से सीधे बन या किसी फूल के साथ प्लेट बनाकर बांध सकती हैं। खुले बाल रखने की शौकीन हैं तो कृत्रिम फूल बेहतर रहेंगे।'' एक्सेसरीज पर दें ध्यान सोने-चांदी को शादी का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, फिर ऐसा ही आपकी हेयर एक्सेसरीज के साथ क्यों नहीं? गोल्ड या सिल्वर वर्क किए गए लांचे और लहंगे जैसे परिधानों के साथ उसी रंग की हेयर एक्सेसरीज पहननी चाहिए। आप चाहें तो गोल्ड और सिल्वर का कांबिनेशन बनाकर पहन सकती हैं, लेकिन यह स्टाइल सब पर सूट नहीं करती है। स्वरूप नगर स्थित वीएलसीसी की हेयर एक्सपर्ट अचला श्रीवास्तव बताती हैं, ''इस समय ट्रेंड में स्टाइलिश सिल्की स्ट्रेट लुक और हाई पफ जूड़ा है। जूड़े में मोतियों का चलन काफी है, इसलिए हम इन खास हेयर एक्सेसरीज को जयपुर से मंगाते हैं।''

नाजुक होंठों के नाम

lips glassi

maiti lips
चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में होंठ मुख्य भूमिका निभाते है और होंठ सजते है लिपस्टिक से। पार्टियों के सीजन में आप भी अपनी सुंदरता में चार चांद लगाना चाहती है तो खास लिपस्टिक ट्राय करे। 
वाइब्रेंट शेड्स का ट्रेड 
 सिविल लाइंस स्थित अट्रेक्शन ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन नूरी शौकत बताती है, ''गुलाबी या लाल रंग तो गुजरे जमाने की बात हो गई। आजकल बरगंडी, कॉपर, वाइन ग्रेप, वॉयलेट, ब्राउन और टेराकोटा शेड का चलन है। इसकी वजह है अलग दिखने की चाहत। इन दिनों परंपरागत रंगों से हटकर वाइब्रेंट शेड्स की लिपस्टिक की डिमांड ज्यादा है।''
  ग्लॉसी है ग‌र्ल्स की पसंद 
 ब्यूटी एक्सपर्ट गरिमा सिंह बताती है, ''ग‌र्ल्स के बीच ग्लॉसी लिपस्टिक का चलन जोरों पर है। ग्लॉसी को ग‌र्ल्स पार्टी में ही नहीं, आम दिनों में भी प्रयोग करती है। इनमें रंगों के ढेरों विकल्प मौजूद है, लेकिन क्रेज भूरे और मैरून का अधिक है। ये कई घंटों तक आपके होंठों की चमक बरकरार रखती है।'' 
 डिमांड में लाइनर 
 शिवाला स्थित ओम कॉस्मेटिक्स के ओम सिंह बताते है, ''इन दिनों हल्के लेकिन शोख रंग युवतियों में ही नहीं कामकाजी महिलाओं में भी लोकप्रिय है। होंठों को आकर्षक लुक देने के लिए लिप लाइनर की डिमांड बढ़ी है। लाइनर से आउट लाइन करके लगाई गई लिपस्टिक से होंठों का शेप सही रहता है और कई घंटों तक लिपस्टिक फैलने की टेशन नहीं रहती। कुछ ब्रांडेड कंपनियों ने लिपस्टिक् और लाइनर को एक साथ लांच किया है। इससे मैचिंग के झंझट से भी छुटकारा मिल रहा है। हां, इसके दाम जरूर थोड़े अधिक है। '' नहीं पड़ेंगे दाग ए-वन मार्केट स्थित अरविंद कॉस्मेटिक्स के अरविंद बताते है, ''आमतौर पर लिपस्टिक से परेशानी होती है कि यह कपड़ों में दाग लगा देती है, लेकिन यदि आप इन दागों से मुक्ति पाना चाहती है तो बाजार में महंगे दामों की ऐसी लिपस्टिक भी मौजूद है जिन्हे लगाकर आप कुछ भी खाएं-पिएं, न कपड़ों में दाग लगेंगे और न ही यह छूटेगी।''

तैयार हों पार्टी के लिए


एक बेहतरीन पार्टी के लिए कैसे तैयार हों

 दिन के लिए

 * सबसे पहले चेहरे पर क्लेंजिंग मिल्क लगाएं और रुई की सहायता से चेहरा साफ करें। फिर अपनी त्वचा के मुताबिक टोनर लगाएं। सबसे अंत में मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा की कोमलता बनी रहे।
 * अपनी त्वचा की रंगत से मेल खाता फाउंडेशन ऊपर से नीचे और भीतर से बाहर की दिशा में लगाएं। गर्दन पर भी ठीक से लगाएं। फिर चीक बोंस [गाल के उभार वाले स्थान पर] क्रीम ब्लशर लगाएं ताकि चेहरा चमकदार हो जाए। आप बेबी पिंक या पीच शेड चुन सकती हैं।
 * अपने कपड़ों या त्वचा की रंगत से मेल खाता आइशैडो लगाएं। हलका काजल और पलकों पर आई पेंसिल से पतली रेखा खींचे। फिर अपनी उंगली के टिप से हलका फैलाएं ताकि रेखा अलग से नजर न आए।
 * मस्कारा का दो कोट जरूर लगाएं। बरौनियों [आइलैशेज] पर भीतर से बाहर की ओर फैलाते हुए लगाएं।
 * शाम के लिए ऑरेंज, रेड बेरी, मोव या रेड रंग की लिपस्टिक चुनें। क्रीमी मैट लिपस्टिक लगाएं। फिर एक बार टिश्यू पेपर होंठों के बीच रखकर दबाएं। दोबारा लिपस्टिक लगाएं। फिर होंठों के बीचोंबीच हलका लिप ग्लॉस लगाएं ताकि होंठ आकर्षक नजर आएं।

  शाम के लिए 

* अपनी त्वचा की रंगत से मेल खाता फाउंडेशन चुनें। चेहरे व गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। चेहरे के उभार वाले स्थान पर, जिसे आप खासतौर से उभारना चाहती हों, वहा थोड़ा गहरे रंग का फाउंडेशन लगाएं।
 * कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं, ऊपर से नीचे की दिशा में। चीक बोंस पर ब्लशर लगाएं। थोड़ा ब्लशर माथे और ठोढ़ी पर लगाएं ताकि आकर्षण बढ़े।
 * भौहों के थोड़ा नीचे हाइलाइटर लगाएं। हलके शेड वाला आइशैडो पलकों पर लगाएं। जहा पलकें मुड़ती हैं वहा हलका गहरा आइशैडो लगाएं। फिर अच्छी तरह फैलाएं।
 * नीचे की बरौनियों के पास हलका गहरा शैडो लगाएं। पतले ब्रश की सहायता से अच्छी तरह फैलाएं। बाहरी कोने से थोड़ा बाहर तक फैलाएं।

eye make up
party look
 * भूरे रंग का काजल लगाएं। आइलाइनर से पतली व बारीक रेखा खींचें। मस्कारा का दो कोट लगाएं। चाहें तो कलर्ड मस्कारा लगा सकती हैं। गहरे रंग की लिपस्टिक लगाएं। उस पर हलकी गोल्डन डस्ट पाउडर लगाएं  ताकि आप ग्लैमरस नजर आएं।