Thursday, 21 June 2012

सांवली त्वचा का सलोना निखार


Email marketing

यूँ तो साँवली त्वचा की खूबसूरती पर कवियों ने अपनी कलम खूब चलाई है। बावजूद इसके सांवला रंग युवा वर्ग में परेशानी का सबब बना हुआ है। गोरेपन की क्रीम के झांसे में फंसने के बजाय बेहतर होगा कि अपनी त्वचा को निखरी और सलोनी बनाने के प्रयास किए जाए। 

दुनिया की कोई भी क्रीम आपको गोरा नहीं बना सकती अत: आपको जो त्वचा प्राकृतिक रूप से मिली है उसी को स्वस्थ और आकर्षक बनाने के जतन करने चाहिए। 

सांवली त्वचा को सलोनी रंगत देने के लिए अपनी मजीठ, हल्दी, चिरौंजी 50-50 ग्रा. लेकर पाउडर बना लें। एक-एक चम्मच सब चीजों को मिलाकर इसमें 6 चम्मच शहद मिलाएं और नींबू का रस तथा गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे, गरदन, बांहों पर लगाएं और एक घंटे के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से चेहरे का सांवलापन दूर होकर रंग निखर आएगा। 

नींबू व संतरे के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें। इस पाउडर को हफ्ते में एक बार बिना मलाई के दूध में मिलाकर लगाएं, त्वचा में आकर्षक चमक आएगी। जाड़े के दिनों में दूध में केसर या एक चम्मच हल्दी का सेवन करने से भी रक्त साफ होता है।


Advertise here

Tuesday, 19 June 2012

बॉडी पॉलिशिंग चमकाए तन-मन

गर्मी के दिनों में पूरे शरीर की रंगत एक जैसी नहीं रहती। त्वचा पर कहीं ब्लैक पैचेज बन जाते हैं, तो कहीं स्किन सन टैन हो जाती है। बहुत देर एसी में बैठने से त्वचा का मॉइश्चराइजर कम होने लगता है जिससे स्किन ड्राई लगने लगती है। ऐसे में बॉडी पॉलिशिंग कराकर स्किन का ग्लो वापस पाया जा सकता है। बॉडी पॉलिशिंग के बारे में बता रही हैं सुषमा कुमारी



क्या करते हैं प्रयोग
बॉडी पॉलिशिंग में पूरे शरीर की पॉलिशिंग की जाती है। इसके लिए खास तरह के प्रोडक्ट प्रयोग किए जाते हैं जैसे- बॉडी क्रीम, बॉडी ऑयल, बॉडी सॉल्ट, बाम, बॉडी पैक, एक्सफॉलिएशन क्रीम वगैरह। बॉडी स्क्रब भी पॉलिशिंग का एक हिस्सा है। इससे त्वचा के रोमछिद्रों की गंदगी भी साफ हो जाती है। फलों के तेल, फलों के बीज के टुकड़ों या ओटमील से बना स्क्रब त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक होता है। इनके अलावा कुछ खास फूलों का रस भी बॉंडी पर लगाया जाता है। फूलों के रस में ऑर्किड फ्लावर्स का रस खासकर यूज किया जाता है। यह शरीर पर दवाई का काम करता है क्योंकि इससे दाने व मुंहासे वगैरह ठीक हो जाते हैं। यह पूरी तरह प्राकृतिक उपचार होता है इसलिए शरीर पर इसका कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता।
प्रक्रिया
बॉडी पॉलिशिंग में सबसे पहले शरीर की सामान्य सफाई की जाती है। उसके बाद पूरे शरीर को स्क्रब किया जाता है। यह स्क्रब चेहरे पर प्रयोग होने वाले स्क्रब से सॉफ्ट होता है और बिल्कुल हल्के हाथों से शरीर पर लगाया जाता है। इससे बॉडी की डेड स्किन निकल जाती है और शरीर साफ हो जाता है। इसके बाद स्टीमर से स्टीम दी जाती है। स्टीम देने के बाद बाम, नींबू या वेजिटेबल जूस, पपीता, टमाटर, संतरे वगैरह से शरीर की मसाज की जाती है।
फिर अल्ट्रासोनिक मशीन से विटामिन व न्यूट्रीशंस स्किन में पहुंचाए जाते हैं। इसके बाद ऑयल क्रीम से मसाज करने पर बॉडी चिकनी हो जाती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। चूंकि बॉडी को क्लींजिंग, स्क्रब व मसाज देने से शरीर के रोमछिद्र खुल जाते हैं इसलिए पूरे बॉडी पर पैक लगाकर शरीर को फॉयल पेपर से रैप कर दिया जाता है और ऊपर से गर्म पानी में भीगा व निचोड़ा तौलिया लपेटा जाता है। शरीर को 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देते हैं। इसके बाद शरीर को साफ करके एसपीएफ क्रीम लगाई जाती है। इस पूरे प्रक्रिया में दो-तीन घंटे का समय लग जाता है।
पॉलिशिंग के प्रकार
ब्राउनशुगर और जोजोबा ऑयल: ब्राउनशुगर और जोजोबा ऑयल को समान मात्र मे विटामिन ई के कैप्सूल के साथ डालकर जो मिश्रण तैयार किया जाता है, उससे अगर पॉलिशिंग की जाए तो त्वचा में प्राकृतिक नमी बरकरार रहती है।
स्ट्रॉबेरी और शुगर: इसमें स्ट्रॉबेरी और शुगर के स्क्रब, जिसमें ऑलिव ऑयल की समान मात्र हो, का उपयोग शरीर पर किया जाता है।
बेकिंग सोडा और एलोवेरा: बॉडी पॉलिशिंग के लिए बेकिंग सोडा और एलोवेरा का भी उपयोग किया जाता है। बेकिंग सोडा एक्ने यानी कि मुंहासे दूर करने में मददगार होता है। एलोवेरा शरीर की प्राकृतिक मॉइश्चराइजिंग करता है।
हर्बल: इसके लिए तैयार किए जाने वाले पॉलिशिंग मैटीरियल में रोजमैरी, लैवेंडर या त्वचा के प्रकार के अनुसार हर्बल ऑयल मिलाया जाता है। इस तरह बॉडी पॉलिशिंग से शरीर तो तरोताजा हो ही जाता है, हर्बल ऑयल की प्राकृतिक सुगंध भी मन को खुशनुमा एहसास दिलाती है।
सॉल्ट बॉडी स्क्रब: बॉडी पॉलिशिंग करवाने के लिए कई तरह की सामग्रियों का उपयोग किया जाता है जिनमें से सॉल्ट बॉडी स्क्रब सबसे बेहतर है। इस पैक में सेंधा नमक और स्क्रब मिला होता है जो मृत त्वचा को जवां बनाता है।
सॉल्ट बॉडी स्क्रब के साथ ऐसी कई सामग्रियां हैं जैसे- चॉकलेट, कॉफी, फलों के रस वगैरह, जिन्हें इस्तेमाल में लाया जाता है। अब यह आपकी पसंद है कि आपकी बॉडी की क्या जरूरत है और आपका कितना बजट है। इसे एरोमैटिक तेलों और क्रीम के साथ प्रयोग किया जाता है जिससे त्वचा में नमी आती है। इसे बॉडी पर केवल 10 मिनट तक लगाकर रखते हैं फिर धो लेते हैं।
सावधानियां
- दो-तीन दिन धूप में न निकलें। जरूरी हो, तो पूरा शरीर कवर कर लें।
- शरीर पर सनबर्न या अन्य किसी कारण से जलने या चोट के ताजे निशान हों तो पॉलिशिंग न कराएं।
- पॉलिशिंग कराने के लगभग 20 मिनट बाद साधारण पानी से स्नान कर सकती हैं। इससे पॉलिशिंग के दौरान शरीर में लगे रह गए पदार्थ साफ हो जाते हैं।
- बुखार, सनबर्न या बीमारी के दौरान बॉडी पॉलिशिंग न करें। 
- फायदेमंद तेल और पोषक तत्व आपके बॉडी में ठीक से समा जाएं इसलिए नहाते वक्त साबुन और बॉडी वॉश का प्रयोग न करें। अच्छा होगा कि इसे साफ करने के लिए एक गरम पानी में भिगोए तौलिए का ही इस्तेमाल करें।
पॉलिशिंग के फायदे
-बॉडी पॉलिशिंग द्वारा शरीर की फस्र्ट लेयर यानी डेड स्किन हट जाती है।
-सेंकेंड लेयर तक क्रीम पहुंचाई जाती है ताकि शरीर का उचित पोषण मिल सके। 
-अगर आप स्ट्रेस में हैं तो इससे आपको रिलैक्स मिलेगा।
-पूरी बॉडी की रंगत एक जैसी हो जाती है।
-शरीर साफ हो जाता है और चमकने लगता है।

Friday, 8 June 2012

खास बातें ऑयली त्वचा के लिए

oily skin
गर्मियों का प्रकोप शुरू हो चुका है। तन को सहलाती धूप अब पीड़ा देने लगी है। ये तपती धूप कहीं आपकी खूबसूरती को नुकसान न पहुंचा दे। क्योंकि गर्मियों में तैलीय ग्रंथियां अधिक सक्रिय होने व पसीना आने की समस्या बढ़ जाती है। तेल और पसीना त्वचा पर जमा होकर इसे बहुत तैलीय बना देते हैं। तैलीय त्वचा पर धूल-मिट्टी के कण जमा होने के कारण त्वचा संबंधी समस्या शुरू हो जाती है। इस मौसम में तैलीय त्वचा सबसे अधिक प्रभावित होती है। अगर आपकी त्वचा ऐसी ही है तो आप उसकी देखभाल कैसे करे, बता रही है सौंदर्य विशेषज्ञा अनीता कपूर। 1. त्वचा ऑयलफ्री रहे। इसके लिए कुदरती गुणों से युक्त ऑयलफ्री फेसवॉश से नियमित सफाई करे। कभी भी ग्लिसरीन युक्त सोप का प्रयोग न करें। 2. ऑयली त्वचा की क्लींजिंग अहम होती है। क्लींजिंग से त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी, मेकअप, मृतकोश हट जाते हैं और त्वचा के छिद्र साफ हो जाते है। इस तरह आप ब्लैक हेड्स जैसी समस्या से बची रह सकती है। हफ्ते में एक बार लाइट स्क्रब का इस्तेमाल करें। 3. चावल के आटे में पुदीने का अर्क तथा गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं। इसे हलके हाथों से गोलाई में घुमाते हुए चेहरे पर लगाएं। फिर धो लें। 5. अपने पर्स में गुलाब व लैवेंडर बेस वाला स्किन टॉनिक रखें। इसके अलावा वेट टिश्यू भी रखें। ताकि चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी को हटा सकें। 6. रात को सोने से पहले त्वचा साफ करना न भूलें। इससे त्वचा पर मुंहासे व ब्लैक हेड्स नहीं बनेंगे। 7. ऑयली त्वचा पर एक्ने हों तो टी ट्री एंटी पिंपल जेल और जेल मॉयस्चराइजर का प्रयोग करें जो त्वचा में तेल ग्रंथियों के अतिरिक्त सिक्रीशन को कम करता है। 8. ऐसी त्वचा वालों को तनावमुक्त रहना चाहिए। क्योंकि तनाव ऑयली त्वचा को प्रभावित करता है। तनावमुक्त रहने के लिए आप योग तथा मेडिटेशन का सहारा ले सकती है। 9. त्वचा के सीबम ऑयल को नियंत्रित करने के लिए अधिक तेल-मसालेदार भोजन का त्याग करना जरूरी है। 10. तैलीय ग्रंथियों को संतुलित करने के लिए फाइबर युक्त भोजन लें। सुबह शाम एक-एक बोल सैलेड जरूर खाएं। 11. भोजन में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाएं जैसे नीबू, संतरा और आंवला आदि का सेवन करें। 12. चाय-कॉफी का सेवन न करे। क्योंकि ये चीजें सेंट्रल नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करती हैं।

रेशम से कोमल बाल

hair care
मनुष्य के सिर पर लगभग 1,50,000 बाल होते है। कहा जाता है, अगर एक बाल रूखा हो जाता है तो धीरे-धीरे सारे बाल रूखे हो जाते है। गíमयों में रूखे बालों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि इस मौसम में तेज धूप और धूल भरी हवाओं से बालों को नुकसान पहुंचता है। तैरना, खासतौर से यदि पानी में नमक या क्लोरीन हो और जरूरत से ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल करना भी इसका एक कारण है। इसके अलावा बालों को रंगना, हॉट राड या हॉट रोलर से कर्ल करना या परमानेंट पर्मिग करवाना, बहुत ज्यादा ब्लो ड्राइंग और बहुत ज्यादा हवा और धूप में घूमना भी बालों के रूखेपन का कारण बनता है। सीबम और ऑयल की कमी के कारण भी बाल रूखे हो जाते है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे है जो आपके रूखे बालों को नई जान व चमक दे सकते है। शैंपू कैसा चुनें कुछ लोग प्रतिदिन बालों में शैंपू करते है। परंतु शैंपू से न केवल धूल-मिट्टी साफ होती है, बल्कि यह बालों को प्रोटेक्ट करने वाले कुदरती तेल को भी निकाल देता है। हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट सामंथा कोचर के अनुसार अगर बाल बहुत ज्यादा रूखे हो गए हो तो ऐसे माइल्ड शैंपू का प्रयोग करें, जिस पर लिखा हो, 'फॉर ड्राई एंड डैमेज्ड हेयर।' रूखे बालों के लिए बने शैंपू में नारियल का तत्व होता है जो बालों को मुलायम बनाकर उनको संवारना आसान बनाता है। कंडीशनर का प्रयोग जब बाल रूखे हो जाते है तो उसका सबसे ज्यादा असर बालों की बाहरी पर्त, जो क्यूटिकल कहलाती है, पर पड़ता है। बाल कमजोर होने और झड़ने लगते है। कंडीशनर बालों को दोबारा मजबूती देता है, उनकी खोई हुई नमी लौटाता है और उन्हे चमक प्रदान करता है। ऐसे कंडीशनर का प्रयोग करे जो आपके बालों के लिए लाभदायक हो। हर बार शैंपू के बाद कंडीशनर का प्रयोग करना न भूलें। कंडीशनर बालों की जड़ों पर उपस्थित कैरेटिन स्केल्स को एकसार कर देता है। इससे बालों की चमक बढ़ जाती है। पर्म किए गए, रंगे और धूप से खराब हुए बालों की कंडीशन में सुधार लाने के लिए डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क या टॉर आइंटमेंट का नियमित प्रयोग आवश्यक है। ब्यूटी ट्रीटमेंट सौंदर्य विशेषज्ञ कहते है, व्यावसायिक तौर पर मॉइश्चराइजिंग फार्मूला बालों में आश्चर्यजनक चमक ला सकता है। इसेंशियल ऑयल या जैतून का तेल व कोई क्रीम रूखे बालों में लगाकर करीब एक घंटा स्टीम दी जाए तो बालों को पोषण मिलता है। रूखे बालों के सिरों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है,क्योंकि वे दोमुंहें हो जाते है। इसलिए हर छह से आठ सप्ताह के बाद किसी अच्छे पार्लर में जाकर बालों को ट्रिम करवा लें जिससे कि दोमुंहें बाल निकल जाएं। ऐसा करने से रूखे बाल नियंत्रण में रहते है। ड्रायर के इस्तेमाल से बचें ड्रायर से बालों का रूखापन और बढ़ जाता है। हालांकि बालों को ड्रायर से आसानी से मोड़ा जा सकता है। लेकिन आप बिना ड्रायर इस्तेमाल करे प्लास्टिक सिलेंड्रिकल रोलर पूरे साल इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों को सीधा करने के लिए हल्के गीले बालों को रोलर के चारो ओर लगभग दस मिनट लपेटें। हल्का मोड़ने के लिए सारी रात गीले बालों में वेव रोलर लगाएं। इसके अलावा फेम के रोलर भी आते हैं, जिन्हे रात में हल्के गीले बालों में लगाकर छोड़ दें और सुबह अपना मनपसंद हेयर स्टाइल बनाएं। बालों को सीधी धूप से बचाएं तेज धूल भरी हवाएं आपके बालों को धागे की तरह खुश्क बना सकती हैं। ब्यूटीशियन सामंथा कोचर के अनुसार तेज धूप भी इसका एक कारण है। इसके लिए धूप में, हवा या बर्फीली ठंड में निकलने से पहले टोपी पहनें और छाता जरूर लगाएं। खुले बालों में स्वीमिंग न करे सौंदर्य विशेषज्ञ यासमिन के अनुसार क्लोरीन बालों के लिए सबसे खतरनाक है। गर्मी में लोग प्रतिदिन तैरना पसंद करते है इसलिए एक रबर की कैप पहनकर तैरने से बालों को नुकसान नहीं पहुंचता। इसके अलावा बचाव के लिए बालों में हल्का जैतून का तेल लगाएं। बीयर का प्रयोग बीयर बालों को सेट करने के लिए अच्छा लोशन है। यह बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाती है। खासतौर पर रूखे बालों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। जब आप बालों को धोकर सुखा चुकी हों, पंप वाली बोतल से बीयर स्प्रे करे। लेकिन स्टाइल बनाने से पहले। इसकी गंध की चिंता न करें यह तो लगाने के कुछ सेकेंड बाद ही खत्म हो जाती है। ऐसा करने से बालों में शाइन आ जाती है। बाल उलझते भी नहीं। स्वस्थ बाल कैसे पाएं शैंपू का जरूरत से ज्यादा प्रयोग करना एक भूल है। दोबारा शैंपू तभी करे जब बाल बहुत गंदे हों। बालों को हेयर ड्रायर से कतई न सुखाएं। हेयर जैल या मूस को सीधे बालों पर न लगाएं। बहुत जरूरी हो तो किसी कंघे या ब्रश पर लगाकर ही इस्तेमाल करे। अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करे। इसके अलावा विटामिन ई के कैप्सूल भी ले सकती है। नियमित व्यायाम और भरपूर नींद भी बेहद जरूरी है। प्रतिदिन कम से कम आठ घंटे जरूर सोएं और व्यायाम ऐसा करे जो आपको थकाए नहीं। रूखे बालों के लिए घरेलू प्रसाधन 1. एक अंडे में एक कप मलाई निकला हुआ दूध अच्छी तरह मिलाएं। इसे सिर में हल्के हाथ से मलते हुए लगाएं। इसे लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बालों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो बार करे। 2. एक कप कोकोनट मिल्क और दो टेबल स्पून बेसन या एक टी स्पून शिकाकाई एक साथ मिला लें। इसे सिर और बालों में हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं। पांच मिनट के बाद बालों को धो लें। इस विधि को हफ्ते में एक बार जरूर अपनाएं। 3. बीयर को सॉसपैन में डालें और मध्यम आंच पर उबालें। इसे इतना उबालें जब तक बीयर की मात्रा एक चौथाई न रह जाए। जब बीयर ठंडी हो जाए तो उसे अपने मनपसंद शैंपू में मिक्स करके खाली बोतल में भर लें। फिर इसे जब चाहे इस्तेमाल करे। यह तरीका आपके बालों को सुंदर और चमकदार बनाने में सहायक होगा। प्रोटीन कंडीशनर एक टेबल स्पून कैस्टर ऑयल, एक टेबल स्पून ग्लिसरीन, साइडर विनेगर , एक टी स्पून प्रोटीन, एक टेबल स्पून माइल्ड हर्बल शैंपू एक साथ मिला लें। इसे सिर पर लगाकर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें। ऑल पर्पज कंडीशनर 1 टी.स्पून कैस्टर ऑयल 1 टी.स्पून आंवला या ब्राह्मी ऑयल 1 टी.स्पून माल्ट विनेगर 1 टी.स्पून ग्लिसरीन 1 टी.स्पून शैंपू कैस्टर ऑयल बालों को मजबूत बनाता है। हर्बल ऑयल बालों के लिए एक टॉनिक है। सिरका एसिड मेंटल को दोबारा जीवित करता है। ग्लिसरीन बालों की नमी बनाए रखती है। इन सभी सामग्रियों को मिला लें। बाल धोने से पहले इस मिक्सचर को लगाएं और बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। स्पेशल मसाज ऑयल या टोनर कैस्टर ऑयल या कोकोनट ऑयल की एक छोटी बोतल लें। उसमें एक टी स्पून लवेंडर इसेंशियल ऑयल मिला दें। रात में सोने से पहले हल्का-सा गर्म करे और हल्के हाथों से सिर की मसाज करे। सुबह बालों में शैंपू कर लें। इसे नियमित रूप से हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करे।