Tuesday, 19 June 2012

बॉडी पॉलिशिंग चमकाए तन-मन

गर्मी के दिनों में पूरे शरीर की रंगत एक जैसी नहीं रहती। त्वचा पर कहीं ब्लैक पैचेज बन जाते हैं, तो कहीं स्किन सन टैन हो जाती है। बहुत देर एसी में बैठने से त्वचा का मॉइश्चराइजर कम होने लगता है जिससे स्किन ड्राई लगने लगती है। ऐसे में बॉडी पॉलिशिंग कराकर स्किन का ग्लो वापस पाया जा सकता है। बॉडी पॉलिशिंग के बारे में बता रही हैं सुषमा कुमारी



क्या करते हैं प्रयोग
बॉडी पॉलिशिंग में पूरे शरीर की पॉलिशिंग की जाती है। इसके लिए खास तरह के प्रोडक्ट प्रयोग किए जाते हैं जैसे- बॉडी क्रीम, बॉडी ऑयल, बॉडी सॉल्ट, बाम, बॉडी पैक, एक्सफॉलिएशन क्रीम वगैरह। बॉडी स्क्रब भी पॉलिशिंग का एक हिस्सा है। इससे त्वचा के रोमछिद्रों की गंदगी भी साफ हो जाती है। फलों के तेल, फलों के बीज के टुकड़ों या ओटमील से बना स्क्रब त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक होता है। इनके अलावा कुछ खास फूलों का रस भी बॉंडी पर लगाया जाता है। फूलों के रस में ऑर्किड फ्लावर्स का रस खासकर यूज किया जाता है। यह शरीर पर दवाई का काम करता है क्योंकि इससे दाने व मुंहासे वगैरह ठीक हो जाते हैं। यह पूरी तरह प्राकृतिक उपचार होता है इसलिए शरीर पर इसका कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता।
प्रक्रिया
बॉडी पॉलिशिंग में सबसे पहले शरीर की सामान्य सफाई की जाती है। उसके बाद पूरे शरीर को स्क्रब किया जाता है। यह स्क्रब चेहरे पर प्रयोग होने वाले स्क्रब से सॉफ्ट होता है और बिल्कुल हल्के हाथों से शरीर पर लगाया जाता है। इससे बॉडी की डेड स्किन निकल जाती है और शरीर साफ हो जाता है। इसके बाद स्टीमर से स्टीम दी जाती है। स्टीम देने के बाद बाम, नींबू या वेजिटेबल जूस, पपीता, टमाटर, संतरे वगैरह से शरीर की मसाज की जाती है।
फिर अल्ट्रासोनिक मशीन से विटामिन व न्यूट्रीशंस स्किन में पहुंचाए जाते हैं। इसके बाद ऑयल क्रीम से मसाज करने पर बॉडी चिकनी हो जाती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। चूंकि बॉडी को क्लींजिंग, स्क्रब व मसाज देने से शरीर के रोमछिद्र खुल जाते हैं इसलिए पूरे बॉडी पर पैक लगाकर शरीर को फॉयल पेपर से रैप कर दिया जाता है और ऊपर से गर्म पानी में भीगा व निचोड़ा तौलिया लपेटा जाता है। शरीर को 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देते हैं। इसके बाद शरीर को साफ करके एसपीएफ क्रीम लगाई जाती है। इस पूरे प्रक्रिया में दो-तीन घंटे का समय लग जाता है।
पॉलिशिंग के प्रकार
ब्राउनशुगर और जोजोबा ऑयल: ब्राउनशुगर और जोजोबा ऑयल को समान मात्र मे विटामिन ई के कैप्सूल के साथ डालकर जो मिश्रण तैयार किया जाता है, उससे अगर पॉलिशिंग की जाए तो त्वचा में प्राकृतिक नमी बरकरार रहती है।
स्ट्रॉबेरी और शुगर: इसमें स्ट्रॉबेरी और शुगर के स्क्रब, जिसमें ऑलिव ऑयल की समान मात्र हो, का उपयोग शरीर पर किया जाता है।
बेकिंग सोडा और एलोवेरा: बॉडी पॉलिशिंग के लिए बेकिंग सोडा और एलोवेरा का भी उपयोग किया जाता है। बेकिंग सोडा एक्ने यानी कि मुंहासे दूर करने में मददगार होता है। एलोवेरा शरीर की प्राकृतिक मॉइश्चराइजिंग करता है।
हर्बल: इसके लिए तैयार किए जाने वाले पॉलिशिंग मैटीरियल में रोजमैरी, लैवेंडर या त्वचा के प्रकार के अनुसार हर्बल ऑयल मिलाया जाता है। इस तरह बॉडी पॉलिशिंग से शरीर तो तरोताजा हो ही जाता है, हर्बल ऑयल की प्राकृतिक सुगंध भी मन को खुशनुमा एहसास दिलाती है।
सॉल्ट बॉडी स्क्रब: बॉडी पॉलिशिंग करवाने के लिए कई तरह की सामग्रियों का उपयोग किया जाता है जिनमें से सॉल्ट बॉडी स्क्रब सबसे बेहतर है। इस पैक में सेंधा नमक और स्क्रब मिला होता है जो मृत त्वचा को जवां बनाता है।
सॉल्ट बॉडी स्क्रब के साथ ऐसी कई सामग्रियां हैं जैसे- चॉकलेट, कॉफी, फलों के रस वगैरह, जिन्हें इस्तेमाल में लाया जाता है। अब यह आपकी पसंद है कि आपकी बॉडी की क्या जरूरत है और आपका कितना बजट है। इसे एरोमैटिक तेलों और क्रीम के साथ प्रयोग किया जाता है जिससे त्वचा में नमी आती है। इसे बॉडी पर केवल 10 मिनट तक लगाकर रखते हैं फिर धो लेते हैं।
सावधानियां
- दो-तीन दिन धूप में न निकलें। जरूरी हो, तो पूरा शरीर कवर कर लें।
- शरीर पर सनबर्न या अन्य किसी कारण से जलने या चोट के ताजे निशान हों तो पॉलिशिंग न कराएं।
- पॉलिशिंग कराने के लगभग 20 मिनट बाद साधारण पानी से स्नान कर सकती हैं। इससे पॉलिशिंग के दौरान शरीर में लगे रह गए पदार्थ साफ हो जाते हैं।
- बुखार, सनबर्न या बीमारी के दौरान बॉडी पॉलिशिंग न करें। 
- फायदेमंद तेल और पोषक तत्व आपके बॉडी में ठीक से समा जाएं इसलिए नहाते वक्त साबुन और बॉडी वॉश का प्रयोग न करें। अच्छा होगा कि इसे साफ करने के लिए एक गरम पानी में भिगोए तौलिए का ही इस्तेमाल करें।
पॉलिशिंग के फायदे
-बॉडी पॉलिशिंग द्वारा शरीर की फस्र्ट लेयर यानी डेड स्किन हट जाती है।
-सेंकेंड लेयर तक क्रीम पहुंचाई जाती है ताकि शरीर का उचित पोषण मिल सके। 
-अगर आप स्ट्रेस में हैं तो इससे आपको रिलैक्स मिलेगा।
-पूरी बॉडी की रंगत एक जैसी हो जाती है।
-शरीर साफ हो जाता है और चमकने लगता है।

No comments:

Post a Comment