![]() |
| hair care |
मनुष्य के सिर पर लगभग 1,50,000 बाल होते है। कहा जाता है, अगर एक बाल रूखा हो जाता है तो धीरे-धीरे सारे बाल रूखे हो जाते है। गíमयों में रूखे बालों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि इस मौसम में तेज धूप और धूल भरी हवाओं से बालों को नुकसान पहुंचता है। तैरना, खासतौर से यदि पानी में नमक या क्लोरीन हो और जरूरत से ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल करना भी इसका एक कारण है। इसके अलावा बालों को रंगना, हॉट राड या हॉट रोलर से कर्ल करना या परमानेंट पर्मिग करवाना, बहुत ज्यादा ब्लो ड्राइंग और बहुत ज्यादा हवा और धूप में घूमना भी बालों के रूखेपन का कारण बनता है। सीबम और ऑयल की कमी के कारण भी बाल रूखे हो जाते है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे है जो आपके रूखे बालों को नई जान व चमक दे सकते है।
शैंपू कैसा चुनें
कुछ लोग प्रतिदिन बालों में शैंपू करते है। परंतु शैंपू से न केवल धूल-मिट्टी साफ होती है, बल्कि यह बालों को प्रोटेक्ट करने वाले कुदरती तेल को भी निकाल देता है। हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट सामंथा कोचर के अनुसार अगर बाल बहुत ज्यादा रूखे हो गए हो तो ऐसे माइल्ड शैंपू का प्रयोग करें, जिस पर लिखा हो, 'फॉर ड्राई एंड डैमेज्ड हेयर।' रूखे बालों के लिए बने शैंपू में नारियल का तत्व होता है जो बालों को मुलायम बनाकर उनको संवारना आसान बनाता है।
कंडीशनर का प्रयोग
जब बाल रूखे हो जाते है तो उसका सबसे ज्यादा असर बालों की बाहरी पर्त, जो क्यूटिकल कहलाती है, पर पड़ता है। बाल कमजोर होने और झड़ने लगते है। कंडीशनर बालों को दोबारा मजबूती देता है, उनकी खोई हुई नमी लौटाता है और उन्हे चमक प्रदान करता है। ऐसे कंडीशनर का प्रयोग करे जो आपके बालों के लिए लाभदायक हो। हर बार शैंपू के बाद कंडीशनर का प्रयोग करना न भूलें। कंडीशनर बालों की जड़ों पर उपस्थित कैरेटिन स्केल्स को एकसार कर देता है। इससे बालों की चमक बढ़ जाती है। पर्म किए गए, रंगे और धूप से खराब हुए बालों की कंडीशन में सुधार लाने के लिए डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क या टॉर आइंटमेंट का नियमित प्रयोग आवश्यक है।
ब्यूटी ट्रीटमेंट
सौंदर्य विशेषज्ञ कहते है, व्यावसायिक तौर पर मॉइश्चराइजिंग फार्मूला बालों में आश्चर्यजनक चमक ला सकता है। इसेंशियल ऑयल या जैतून का तेल व कोई क्रीम रूखे बालों में लगाकर करीब एक घंटा स्टीम दी जाए तो बालों को पोषण मिलता है। रूखे बालों के सिरों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है,क्योंकि वे दोमुंहें हो जाते है। इसलिए हर छह से आठ सप्ताह के बाद किसी अच्छे पार्लर में जाकर बालों को ट्रिम करवा लें जिससे कि दोमुंहें बाल निकल जाएं। ऐसा करने से रूखे बाल नियंत्रण में रहते है।
ड्रायर के इस्तेमाल से बचें
ड्रायर से बालों का रूखापन और बढ़ जाता है। हालांकि बालों को ड्रायर से आसानी से मोड़ा जा सकता है। लेकिन आप बिना ड्रायर इस्तेमाल करे प्लास्टिक सिलेंड्रिकल रोलर पूरे साल इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों को सीधा करने के लिए हल्के गीले बालों को रोलर के चारो ओर लगभग दस मिनट लपेटें। हल्का मोड़ने के लिए सारी रात गीले बालों में वेव रोलर लगाएं। इसके अलावा फेम के रोलर भी आते हैं, जिन्हे रात में हल्के गीले बालों में लगाकर छोड़ दें और सुबह अपना मनपसंद हेयर स्टाइल बनाएं।
बालों को सीधी धूप से बचाएं
तेज धूल भरी हवाएं आपके बालों को धागे की तरह खुश्क बना सकती हैं। ब्यूटीशियन सामंथा कोचर के अनुसार तेज धूप भी इसका एक कारण है। इसके लिए धूप में, हवा या बर्फीली ठंड में निकलने से पहले टोपी पहनें और छाता जरूर लगाएं।
खुले बालों में स्वीमिंग न करे
सौंदर्य विशेषज्ञ यासमिन के अनुसार क्लोरीन बालों के लिए सबसे खतरनाक है। गर्मी में लोग प्रतिदिन तैरना पसंद करते है इसलिए एक रबर की कैप पहनकर तैरने से बालों को नुकसान नहीं पहुंचता। इसके अलावा बचाव के लिए बालों में हल्का जैतून का तेल लगाएं।
बीयर का प्रयोग
बीयर बालों को सेट करने के लिए अच्छा लोशन है। यह बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाती है। खासतौर पर रूखे बालों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। जब आप बालों को धोकर सुखा चुकी हों, पंप वाली बोतल से बीयर स्प्रे करे। लेकिन स्टाइल बनाने से पहले। इसकी गंध की चिंता न करें यह तो लगाने के कुछ सेकेंड बाद ही खत्म हो जाती है। ऐसा करने से बालों में शाइन आ जाती है। बाल उलझते भी नहीं।
स्वस्थ बाल कैसे पाएं
शैंपू का जरूरत से ज्यादा प्रयोग करना एक भूल है। दोबारा शैंपू तभी करे जब बाल बहुत गंदे हों। बालों को हेयर ड्रायर से कतई न सुखाएं। हेयर जैल या मूस को सीधे बालों पर न लगाएं। बहुत जरूरी हो तो किसी कंघे या ब्रश पर लगाकर ही इस्तेमाल करे। अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करे। इसके अलावा विटामिन ई के कैप्सूल भी ले सकती है। नियमित व्यायाम और भरपूर नींद भी बेहद जरूरी है। प्रतिदिन कम से कम आठ घंटे जरूर सोएं और व्यायाम ऐसा करे जो आपको थकाए नहीं।
रूखे बालों के लिए घरेलू प्रसाधन
1. एक अंडे में एक कप मलाई निकला हुआ दूध अच्छी तरह मिलाएं। इसे सिर में हल्के हाथ से मलते हुए लगाएं। इसे लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बालों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो बार करे।
2. एक कप कोकोनट मिल्क और दो टेबल स्पून बेसन या एक टी स्पून शिकाकाई एक साथ मिला लें। इसे सिर और बालों में हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं। पांच मिनट के बाद बालों को धो लें। इस विधि को हफ्ते में एक बार जरूर अपनाएं।
3. बीयर को सॉसपैन में डालें और मध्यम आंच पर उबालें। इसे इतना उबालें जब तक बीयर की मात्रा एक चौथाई न रह जाए। जब बीयर ठंडी हो जाए तो उसे अपने मनपसंद शैंपू में मिक्स करके खाली बोतल में भर लें। फिर इसे जब चाहे इस्तेमाल करे। यह तरीका आपके बालों को सुंदर और चमकदार बनाने में सहायक होगा।
प्रोटीन कंडीशनर
एक टेबल स्पून कैस्टर ऑयल, एक टेबल स्पून ग्लिसरीन, साइडर विनेगर , एक टी स्पून प्रोटीन, एक टेबल स्पून माइल्ड हर्बल शैंपू एक साथ मिला लें। इसे सिर पर लगाकर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें।
ऑल पर्पज कंडीशनर
1 टी.स्पून कैस्टर ऑयल
1 टी.स्पून आंवला या ब्राह्मी ऑयल
1 टी.स्पून माल्ट विनेगर
1 टी.स्पून ग्लिसरीन
1 टी.स्पून शैंपू
कैस्टर ऑयल बालों को मजबूत बनाता है। हर्बल ऑयल बालों के लिए एक टॉनिक है। सिरका एसिड मेंटल को दोबारा जीवित करता है। ग्लिसरीन बालों की नमी बनाए रखती है। इन सभी सामग्रियों को मिला लें। बाल धोने से पहले इस मिक्सचर को लगाएं और बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें।
स्पेशल मसाज ऑयल या टोनर
कैस्टर ऑयल या कोकोनट ऑयल की एक छोटी बोतल लें। उसमें एक टी स्पून लवेंडर इसेंशियल ऑयल मिला दें। रात में सोने से पहले हल्का-सा गर्म करे और हल्के हाथों से सिर की मसाज करे। सुबह बालों में शैंपू कर लें। इसे नियमित रूप से हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करे।

No comments:
Post a Comment