 |
| summer care |
|
मौसम का मिजाज बदल रहा है और अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। बदलते मौसम में फिट बने रहने के लिए लाइफ स्टाइल में भी बदलाव जरूरी है। अपने रूटीन में बदलाव की शुरुआत अभी से करने की जरूरत है, ताकि आने वाले तीन महीने आप पूरी तरह स्वस्थ रह सकें।
- आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का उपयोग करें।
- ज्यूस, मिल्क शेक जैसे एनर्जी ड्रिंक रूटीन में शामिल करें।
- ज्यादा से कम और कम से ज्यादा तापमान में जाने से पहले थोड़ा ब्रेक लें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
- पहनावे में हल्के रंगों वाले कपड़ों का इस्तेमाल करें।
- सुबह जल्दी उठें और नियमित रूप से हल्का व्यायाम करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- सुबह के नाश्ते में ज्यूस और ग्रीन वेजिटेबल्स से बनी हुई डिश से दिन की शुरुआत करें।
- घर से बाहर निकलने से पहले पानी अधिक मात्रा में पिएं।
- लंच दोपहर 11:30-12:30 के बीच लेना शुरू करें। लंच में ग्रीन सलाद व दही को शामिल करें।
- शाम को कुछ ड्रायफ्रूट्स, फ्रूट चाट या मिल्क शेक लें, इससे बॉडी को एनर्जी मिलेगी।
- चाय का इस्तेमाल सिर्फ सुबह के समय ही करें। दिन के समय ज्यूस को विकल्प के रूप में अपनाएं।
- डिनर सोने से करीब दो घंटे पहले लें। इसमें ज्यादा स्पाइसी और ऑयली फूड का इस्तेमाल करने से बचें।
No comments:
Post a Comment