![]() |
शल्य चिकित्सा या जंग के दौरान शरीर में हुए घाव के निशान आपके शरीर ही नहीं दिमाग पर भी असर डालते है। एक नए शोध में इन दागों को मिटाने के लिए एक आसान तरीके को खोज निकालने का दावा किया गया है।
इस खोज को करने वाले न्यूयार्क विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडीसिन के शोधकर्ता ब्रूस एन.क्रोंसटेन का कहना है कि ये दाग कुरूपता पैदा करने वाले तो होते ही है साथ ही अगरे ये बड़े हों तो इनसे लोगों के जीवन की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।
एफएएसईपी जर्नल की रिपोर्ट में वह कहते है, ''हम उम्मीद करते है कि हमारी इस नई खोज से लोगों को उन्हे कुरूप बनाने वाले दागों से छुटकारा मिलेगा। हमारी यह खोज ना केवल जले के निशानों को दूर कर सकेगी बल्कि यह लंबी बीमारी के बाद त्वचा पर पड़ने वाले दागों को हटाने में भी कारगर साबित होगी।''
एक वक्तव्य के मुताबिक इस खोज में बताया गया है कि किस तरीके से रेसेप्टर को एडनोसाइन ग्रहण करने से रोकने वाले एजेंट्स को दागों पर धीरे-धीरे मल कर उन्हे खत्म किया जा सकता है।
एफएएसईबी जर्नल के संपादक गेरॉल्ड विसमैन कहते है,''यह खोज घावों और शल्य चिकित्सा से बने दागों को मिटाने में काफी कारगर है।''


No comments:
Post a Comment