गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आता है। गर्मी का मौसम स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी नुकसानदेह होता है। गर्मी के मौसम में बालों और स्किन दोनों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। आप अपने बालों की सही से देखभाल करके गर्मी के हीट को बीट कर सकती है।
गर्मी से अपने बालों को बचाने के लिए कुछ जरूरी बातें
गर्मियों के मौसम में दिन में घर से बाहर निकलने पर तेज धूप आपके बालों को रूखा और बेजान बना सकती है। इसलिए बालों को प्रोटेक्शन देना बहुत जरूरी है।
बालों को कवर करके चलें
इस मौसम में घर से बाहर निकलते समय बालों को दुपट्टे, हैट या कैप से अच्छे से कवर करें और सीधी धूप और धूल से बचाएं।
बालों को पसीने की चिपचिपाहट से बचाने के लिए इन्हें टाइट ना बांधें और पसीना अच्छी तरह सुखाएं।
सन प्रोटेक्शन सीरम लगाए
धूप में निकलने से पहले हेयर समर प्रोटेक्शन सीरम लगाए इससे बालों को पूरी प्रोटेक्शन मिलती है। धूल और धूप से बाल बेजान हो जाते हैं, ऐसे में ये सीरम बालों को बेजान होने से बचाते हैं।
कूल कलर का इस्तेमाल करें
गर्मियों में हेयर कलर करना हो तो कूल शेड्स जैसे वॉयलेट, ब्लू वॉयलेट, ब्लू, ब्लू ग्रीन, ग्रीन का इस्तेमाल करें। यह बालों पर कंडिशनर की तरह काम करते है, और बालों को लाइट और कूल रखता हैं।
हेयर स्पा करें
धूप से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कई तरह के हेयर स्पा का प्रयोग किया जा सकता। 15-20 दिन में एक बार हेयर स्पा करें, इससे बालों को हुए नुकसान को आप काफी हद तक रिकवर कर सकती हैं।
डीप कंडिशनिंग करवाएं
तेज धूप से होने वाले नुकसान से बालों को बचाने के लिए डीप कंडिशनिंग ट्रीटमेंट जरूर कराएं। इससे डैमेज हुए बालों को नरिशमेंट मिलता है, और बाल हेल्दी रहते हैं।
बालों को धोएं
गर्मियों में कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम तीन बार बालों को अच्छे से धोएं, चाहे लम्बे बाल हो या छोटे।
दूर का सफर कर रहे हो तो बालों को अच्छे से ठक कर चले। इससे बालों में धूल और गंदगी नहीं होगी।
तनाव से बचे
तनाव और वर्क प्रेशर भी बालों पर बुरा असर डालती हैं। ज्यादा तनाव और वर्क प्रेशर से बाल गिरते है। इसलिए टेंशन से दूर रहने की कोशिश करें।
केमिकल्स से बचें
अधिकतर हेयर प्रॉडक्ट्स में केमिकल्स होते हैं। इसलिए माइल्ड प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। स्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स भी कम ही इस्तेहमाल करें। गर्मियों के मौसम में बालों में ब्लो ड्रायर, हॉट आयरन और रोलर ज्यादा यूज ना करें।


No comments:
Post a Comment