हार्मोनल डिसऑर्डर के कारण कई लोगों को ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम सताने लगती है। दरअसल इसका मुख्य कारण ऑयल ग्लैंड्स से ज्यादा ऑयल रिलीज होना है, जिसकी वजह से पोर डिवेलप हो जाते हैं। इसी कारण ब्लैक हेड्स होते हैं। अगर आप भी ब्लैक हेड्स से परेशान हैं तो अपनाएं नीचे लिखे उपाय....
- चावल का आंटा,जौ का आंटा दरदरा पीस कर दूध में भिंगोकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें ,इसके अलावा पानी का भाप चेहरे पर लें आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
- एक भाग नींबू का रस एवं एक भाग मूंगफली का तेल मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं, ब्लैक हेड्स को ठीक करने के लिए यह अचूक नुस्खा है।
केवल उबले दूध में नींबू का रस मिलाकर भी चेहरे पर लगाने से ब्लैक हेड्स एव फटी हुई स्कीन में लाभ मिलता है।
मूली के बीज का पाउडर का पेस्ट बनाकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं,इससे भी ब्लैक हेड्स निकल जाते हैं।
- कच्चे आलू को ग्राईंड कर पिंपल्स,व्हाईट हेड्स या ब्लैक हेड्स पर लगाएं।
- अन्नानास के छिलके का पाउडर भुनकर पेस्ट बनाएं और नींबू के रस के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं आपको व्हाईट हेड्स से मुक्ति मिल जाएगी।


No comments:
Post a Comment