Thursday, 1 November 2012

Market Registration

Thursday, 27 September 2012

डैंड्रफ के लिए सिरका


सिरके का प्रयोग कई रूपों में किया जाता है। इतना ही नहीं सिरका कई प्रकार का होता है। क्या आप जानते हैं आयुर्वेद में सिरके का प्रयोग औषधि के रूप में किया जाता है। आप अपने बालों को सुंदर बनाने के लिए भी सिरके का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, सिरका बालों के लिए अच्छा है यानी आप यदि बालों की किसी समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आपको सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही आपको ये भी पता होना चाहिए कि सिरके का इस्तेमाल बालों के लिए कैसे किया जाता है। आइए जानें डैंड्रफ के लिए सिरके के इस्तेमाल के बारे में।
 बालों के लिए सिरके के फायदे बालों को सुंदर बनाने के लिए सिरके का प्रयोग किया जाता है। डेंड्रफ, जूं जैसी समस्याओं से बचने के लिए सिरके का प्रयोग लाभकारी है। बालों की प्राकृतिक रूप से देखभाल के लिए भी सिरके का प्रयोग किया जा सकता है। बालों की अच्छी तरह से सफाई और बालों को स्व्स्थ रखने में सिरके का इस्तेमाल किया जाता है। बालों की कंडीशनिंग के लिए भी सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
बालों में होने वाले फुंसी, फंगस और इसी तरह की अन्य समस्याओं को दूर करने और बैक्टीरिया इत्यादि को नष्ट करने में भी सिरके का प्रयोग किया जाता है। बालों की चमक बरकरार रखने के लिए और बालों को मुलायम और सुंदर बनाने के लिए सिरके से किफायती कुछ भी नहीं। सिरके से बालों को सीधा भी किया जा सकता है। यदि रूखे और घुंघराले बालों को सीधा करना है तो सिरके का प्रयोग करना चाहिए। ऐसे में आपको चाहिए कि आप सेब के सिरके से बालों को धोएं और इससे जल्द ही आप बाल सीधे कर पाएंगे।
 सिरके का इस्तेमाल डैंड्रफ बालों के लिए एक बड़ी समस्या होती है, ऐसे में यदि आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहे तो भी सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको अच्छी तरह से बालों की जड़ों पर सिरके से तकरीबन आधे घंटे तक मालिश करनी चाहिए और उसके बाद बाल धो लेने चाहिए। ऐसा आप सप्ताह में 2- 3 बार करिए आप पाएंगे कि आपके बालों से डैंड्रफ एकदम गायब हो गई है। 
इससे डैंड्रफ के कारण हो रही खुजली भी जाती रहेगी। इतना ही नहीं यदि स्कॉल्प की त्वचा रुखी है और आपको डैंड्रफ भी हो गई र्है तो आप बालों को धोने के बाद सिरके और थोडा सा बादाम का तेल मिलाकर स्कॉल्प पर अच्छी तरह से लगाएं ।
 इससे स्कॉल्प में नमी भी आएगी और दोबारा कभी डैंड्रफ की समस्या भी नहीं होगी। बालों में शैंपू करने के बाद लगभग एक लीटर पानी में करीब 75 मिलीलीटर सिरके का घोल तैयार करना चाहिए और उसे बतौर कंडीशनर इस्तेमाल करना चाहिए। बालों को प्राकृतिक रूप से मजबूती देने के लिए बालों में सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। 
यदि आपकी स्कॉल्प ऑयली है तो आपको बाल धोने से पहले नींबू के रस के साथ मिलाकर सिरका लगाना चाहिए। अब आप ना सिर्फ सिरके के इस्तेमाल से डेंड्रफ से आसानी से निजात पा सकतें हैं बल्कि बालों को रेशमी बनाने के लिए भी सिरका बहुत लाभकारी है।

Monday, 17 September 2012

बालों का झड़ना कैसे रोकें


दुनिया के करोड़ों लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। वे चाहे पुरूष हों या स्‍त्री, दोनों ही इसके शिकार बन गए हैं। अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं तो हम पेश कर रहे हैं कुछ सुझाव, कुछ नुस्खे: बालों को झड़ने से रोकने में व्‍यायाम की भूमिका बालों के झड़ने का मुख्य कारण शारीरिक गतिविधियों की कमी है। अगर आप किसी भी रूप में कसरत या व्‍यायाम नहीं करते तो आपके अन्दर रक्तसंचार कमज़ोर पड़ जाता है जिसकी वजह से उन छिद्रों को, जहाँ से बाल उगते हैं, ज़रुरत के हिसाब से पोषक तत्त्व नहीं मिल पाते क्योंकि सही रक्तसंचार ना होने की वजह से खून सही मात्रा में सिर तक नहीं पहुँचता और नतीजन बालों की जड़ें कमज़ोर हो जाती हैं और बाल गिरने लगते हैं।
 बालों को गिरने से रोकने के लिए रोजाना कम से कम पैंतालीस मिनिट तक कसरत करनी चाहिए। अगर आप कोई शोर्टकट या सरल रास्ता अपनाएंगे तो आपको फायदा होने से रहा। गोलियां और दवाइयां कुछ हद तक आपको राहत दिला सकते हैं, लेकिन कसरत की कमी से आपके बाल दोबारा झड़ना शुरू हो जायेंगे। बालों को झड़ने से रोकने में जल यानी पानी की भूमिका बालों को गिरने से रोकने के लिये पानी भी एक सस्ता और उपयोगी नुस्खा है। कुछ चंद जगहों को छोड़ कर पानी बिना किसी मूल्य के मिलता है। तो क्यों न खूब सारा पानी पीकर आप अपने बालों को झड़ने से रोकें! कई लोग पानी तब पीते हैं जब उन्हें प्यास लगती है। 

 अगर आप भी ऐसा करेंगे तो आपके बालों को गिरने से कोई नहीं रोक सकेगा। प्यास न लगे फिर भी आप हर दो तीन घंटे पर एक ग्लास पानी पीयें। हमारे शरीर की बनावट में पानी की मात्रा कुछ ज्यादा, लगभग दो तिहाई होती है। आपकी त्वचा, बाल, रक्त, शुक्राणु, इन सबको स्वस्थ रहने के लिए और अपना कार्य सक्षमता से करने के लिए पानी की ज़रुरत पड़ती है। आप अगर पानी तब पीते हैं जब आपको प्यास लगती है तो यकीनन आपकी प्यास बुझती है, लेकिन जब बिना प्यास लगे आप पानी पीते हैं तो आप अपने कोशिकाओं और इन्द्रियों को एक तरह से सींचते हैं। इससे आपके रक्तसंचार में सुधार होता है और आप के अन्दर किसी भी रोग को रोकने की शक्ति पैदा होती है।
 आपके शुक्राणु स्वस्थ हो जाते हैं और आपके बालों की जड़ें भी मज़बूत हो जाती हैं। पानी आपकी त्वचा को एक अनोखी चमक देता है, क्योंकि ये आपके लीवर से और आपकी त्वचा की कई सतहों के नीचे से विषैले तत्व बाहर निकाल फेंकता है। इससे एक और फायदा होता है। आपके अन्दर की पाचन शक्ति बढती है और आपका वज़न भी कम हो जाता है। पानी आपके बालों में भी एक नयी चमक पैदा करता है, और उन्हें स्वस्थ और मज़बूत रखता है। तो अगर आप अपने बालों को गिरने से रोकना चाहते हैं तो जी भर के पानी पीजिये और पूरा दिन अपने शरीर को सींचित और स्वस्थ रखिये।

 बालों को झड़ने से रोकने में विटामिन डी की भूमिका
 अन्‍य आवश्‍यकताओं की तरह बालों को विडामिन डी की भी आवश्‍यकता होती है । ये भी एक तरह का निशुल्क नुस्खा है और बालों को गिरने से रोकता है। असल में विटामिन डी बालों को बढ़ने में काफी मददगार साबित होता है और बालों को बढ़ने के लिए यह बहुत ज़रूरी भी है। यह अपने आप में आयरन और कैल्शियम को सोख लेता है।
 आयरन की कमी भी बालों के गिरने की वजह होती है। लेकिन जब आप अपने शरीर पर कम से कम 15 मिनिट के लिए भी सूर्य की किरणें पड़ने देते हैं, तो आपको उस दिन के लिए ज़रूरी मात्रा में विटामिन डी की खुराक मिल जाती है। लेकिन एक बात याद रहे, जब बहुत ही ज्यादा गर्मी हो तो आप अपने सिर और त्वचा को सूर्य की किरणों से बचाकर रखिये। बहुत ज्यादा गर्मी या तपती धूप आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। तो बेहतर यही होगा की आप सूर्य की किरणों का फायदा या तो सुबह उठाइए या शाम को। बालों को गिरने से बचाने के लिए पौष्टिक खाना खाइए कई लोग बालों की झडने का शिकार गलत खाने की वजह से होते हैं। ऐसा नहीं है की वे पौष्टिक खाने पर खर्च नहीं कर सकते लेकिन आदतन वे जंक फ़ूड पर पैसे बर्बाद करते हैं बनिबस्त पौष्टिक आहार पर खर्च करने के । 
जंक फ़ूड , डब्बाबंद आहार, तैलीय खाना, वगैरह में पौष्टिक तत्वों की कमी होती है लेकिन कई लोग इन्हें बड़े मज़े से खाते हैं। नतीजा यह होता है कि आपके शरीर को सही मात्रा में आयरन, कैल्सियम , जिंक , विटामिन सी और प्रोटीन वगैरह नहीं मिल पाते। यह सब बालों के बढ़ने के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं इसीलिए जहाँ तक हो सके ऐसे पोषण रहित आहार का बहिष्कार किजिये और हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे, दूध, अंडे खाइए जिससे कि आपके जीवन में पौष्टिक आहारों की कमी पूरी हो सके। बालों को गिरने से बचाने के लिए तनाव से बचिए बालों के गिरने की एक अहम् वजह तनाव भी है। 
तनाव से कई और बीमारियाँ भी पैदा होती हैं, इसीलिए इन बीमारियों से बचने के लिए, और बालों को गिरने से बचाने के लिए तनाव से दूर रहिये। हालांकि ऐसा कहना बहुत आसान होता है, लेकिन अगर आप पूरी तरह स तनाव से छुटकारा नहीं पा सकते तो इसे कम तो कर सकते हैं। और तनाव कम करने के लिए आपको अपनी सोच को बदलना होगा, और योग, मेडीटेशन, वगैरह जैसे उपायों से इसे कम कर सकते हैं। बालों को गिरने से बचाने के लिए और धूम्रपान और शाराब का सेवन बिलकुल मत कीजिये बालों के गिरने की एक और वजह धूम्रपान भी है, धूम्रपान से अथेरोसेलेरोसिस का विकास होता है। अथेरोसेलेरोसिस की अवस्था में आपकी नसों और रगों पर मैल जमा हो जाती है जिससे आपके पूरे शरीर के रक्तसंचार में अवरोध पैदा होता है। फलस्वरूप, अगर आप पौष्टिक आहार का सेवन भी कर रहे हैं तो भी पौष्टिक तत्व आपके बालों की जड़ों तक नहीं पहुँच पाते क्योंकि आपके सिर तक पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं पहुँचता। इस दशा में आपके बाल कमज़ोर होने लगते हैं और गिरने लगते हैं। 

धूम्रपान की वजह से, सेक्स समस्याएं , दौरे पड़ना, उच्च रक्त चाप, हार्ट एटेक वगैरह जैसे रोग भी पैदा होते हैं। तो, अगर आपको अपनी ज़िन्दगी से प्यार है (न सिर्फ अपने बालों से) तो आज ही धूम्रपान करना छोड़ दीजिये। शराब आपके लीवर को नुकसान पहुंचाती है और आपके शरीर में ऐसे विषैले तत्व पैदा करती है जो की आपके बालों के लिए बहुत हीं हानिकारक साबित होते हैं। शराब आप नियंत्रित मात्रा में पियें; बेहतर तो यही होगा कि आप शराब को हाथ ही ना लगायें। 
 बालों को गिरने से रोकने के लिए हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल से परहेज़ करें अक्सर लोग टीवी पर और रंगीन पत्रिकाओं में लुभावने इश्तिहार देखकर ललचा जाते हैं और अपने बालों के लिए, बिना सोचे समझे कोई भी शेंफू और कंडीस्नर खरीद लेते हैं। कोई भी शेंफू खरीदने से पहले उसके अन्दर के मसालों के बारे में अच्छी तरह परख लें। कई शेंफू में कड़क तरह के मसाले डाले जाते हैं, जिनसे कि आपके बालों को हानि पहुँचती है और आपके बाल गिरने लगते हैं और आप गंजे भी हो सकते हैं। एक दो बार खरीदने के बाद अगर आपको लगे है कि कोई शेंफू आपके बालों के लिए ठीक नहीं है तो उसे फ़ौरन इस्तेमाल करना बंद कर दीजिये।
 अत्यधिक गर्मी और बाल रंगने से परहेज़ करें 
अत्यधिक गर्मी और बालों को बहुत ज्यादा रंगना या डाई करना आपके बालों के लिए ठीक नहीं होते। जहाँ तक हो सके अपने बालों को गर्मी से बचाएं और बालों को तभी रंगें या डाई करें जब बहुत ही ज्यादा ज़रूरी हो।

Thursday, 6 September 2012

ब्लैकहेड्स को तुरंत मिटाने वाले कुछ देसी तरीके


हार्मोनल डिसऑर्डर के कारण कई लोगों को ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम सताने लगती है। दरअसल इसका मुख्य कारण ऑयल ग्लैंड्स से ज्यादा ऑयल रिलीज होना है, जिसकी वजह से पोर डिवेलप हो जाते हैं। इसी कारण ब्लैक हेड्स होते हैं। अगर आप भी ब्लैक हेड्स से परेशान हैं तो अपनाएं नीचे लिखे उपाय....
- चावल का आंटा,जौ का आंटा दरदरा पीस कर दूध में भिंगोकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें ,इसके अलावा पानी का भाप चेहरे पर लें आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
- एक भाग नींबू का रस एवं एक भाग मूंगफली का तेल मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं, ब्लैक हेड्स को ठीक करने के लिए यह अचूक नुस्खा है। 
केवल उबले दूध में नींबू का रस मिलाकर भी चेहरे पर लगाने से ब्लैक हेड्स एव फटी हुई स्कीन में लाभ मिलता है।
 मूली के बीज का पाउडर का पेस्ट बनाकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं,इससे भी ब्लैक हेड्स निकल जाते हैं।
- कच्चे आलू को ग्राईंड कर पिंपल्स,व्हाईट हेड्स या ब्लैक हेड्स पर लगाएं।
 - अन्नानास के छिलके का पाउडर भुनकर पेस्ट बनाएं और नींबू के रस के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं आपको व्हाईट हेड्स से मुक्ति मिल जाएगी

काले होंठ बन जाएंगे गुलाबी


चाहे सर्दी हो या गर्मी किसी किसी के होंठ मौसम के बदलते रुख को सह नहीं पाते और फट जाते हैं। यहां तक की ये अपने निशान भी छोड़ देते हैं। बहुत सी महिलाएं अपने होंठों को सुन्दर दिखाने के लिए लिपस्टिक का प्रयोग करती हैं लेकिन लिपस्टिक के लगातार प्रयोग से अक्सर होंठों की प्राकृतिक सुन्दरता खत्म हो जाती है और होठ काले पडऩे लगते हैं। अगर आप अपने होंठों के फटने या कालेपन से परेशान हैं तो टेंशन न लें, नीचे दिए जा रहे कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप अपने होठों की सुन्दरता को चार चांद लगा सकते हैं।
 -अगर आपके होंठ हमेशा रूखे रहते हैं तो थोड़ी सी मलाई में चुटकी भर हल्दी मिलाकर धीरे धीरे होठो पर मालिश करें
 -होठों को फटने से बचाने के लिए रात में सोते समय सरसों के तेल को गुनगुना कर अपनी नाभि पर लगाएं।
-अगर आपके होंठों पर पपड़ी जम जाती है तो बादाम का तेल रात को सोते समय होंठों पर लगाएं।
-गुलाब की पंखुडिय़ों को पीसकर उसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाकर। इस मिक्सचर को रोजाना अपने होंठों पर लगाएं होंठों का कालापन जल्दी ही दूर होने लगेगा और लिपस्टिक लगाना बन्द कर दें।
-दही के मक्खन में केसर मिलाकर होंठों पर मलने से आपके होठ हमेशा गुलाबी रहेंगे।

बाल करें हीट को बीट


गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आता है। गर्मी का मौसम स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी नुकसानदेह होता है। गर्मी के मौसम में बालों और स्किन दोनों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। आप अपने बालों की सही से देखभाल करके गर्मी के हीट को बीट कर सकती है। गर्मी से अपने बालों को बचाने के लिए कुछ जरूरी बातें गर्मियों के मौसम में दिन में घर से बाहर निकलने पर तेज धूप आपके बालों को रूखा और बेजान बना सकती है। इसलिए बालों को प्रोटेक्शन देना बहुत जरूरी है। बालों को कवर करके चलें इस मौसम में घर से बाहर निकलते समय बालों को दुपट्टे, हैट या कैप से अच्छे से कवर करें और सीधी धूप और धूल से बचाएं।

 बालों को पसीने की चिपचिपाहट से बचाने के लिए इन्हें टाइट ना बांधें और पसीना अच्छी तरह सुखाएं। सन प्रोटेक्शन सीरम लगाए धूप में निकलने से पहले हेयर समर प्रोटेक्शन सीरम लगाए इससे बालों को पूरी प्रोटेक्शन मिलती है। धूल और धूप से बाल बेजान हो जाते हैं, ऐसे में ये सीरम बालों को बेजान होने से बचाते हैं। कूल कलर का इस्तेमाल करें गर्मियों में हेयर कलर करना हो तो कूल शेड्स जैसे वॉयलेट, ब्लू वॉयलेट, ब्लू, ब्लू ग्रीन, ग्रीन का इस्तेमाल करें। यह बालों पर कंडिशनर की तरह काम करते है, और बालों को लाइट और कूल रखता हैं। हेयर स्पा करें धूप से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कई तरह के हेयर स्पा का प्रयोग किया जा सकता। 15-20 दिन में एक बार हेयर स्पा करें, इससे बालों को हुए नुकसान को आप काफी हद तक रिकवर कर सकती हैं। डीप कंडिशनिंग करवाएं तेज धूप से होने वाले नुकसान से बालों को बचाने के लिए डीप कंडिशनिंग ट्रीटमेंट जरूर कराएं। इससे डैमेज हुए बालों को नरिशमेंट मिलता है, और बाल हेल्दी रहते हैं। बालों को धोएं गर्मियों में कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम तीन बार बालों को अच्छे से धोएं, चाहे लम्बे बाल हो या छोटे।

 दूर का सफर कर रहे हो तो बालों को अच्छे से ठक कर चले। इससे बालों में धूल और गंदगी नहीं होगी। तनाव से बचे तनाव और वर्क प्रेशर भी बालों पर बुरा असर डालती हैं। ज्यादा तनाव और वर्क प्रेशर से बाल गिरते है। इसलिए टेंशन से दूर रहने की कोशिश करें। केमिकल्स से बचें अधिकतर हेयर प्रॉडक्ट्स में केमिकल्स होते हैं। इसलिए माइल्ड प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। स्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स भी कम ही इस्तेहमाल करें। गर्मियों के मौसम में बालों में ब्लो ड्रायर, हॉट आयरन और रोलर ज्यादा यूज ना करें।

Sunday, 19 August 2012

ब्यूटी टिप्स : खूबसूरत आंखों के लिए


खूबसूरत आंखें किसी भी व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं । वैसे तो कई लोगों की आंखें कुदरती तौर पर आकर्षक होती हैं लेकिन यदि ऐसा नहीं भी है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आंखों का स्वस्थ होना सुंदर होने से ज्यादा जरूरी है। आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग हैं और इनकी सही ढंग से देखभाल अत्यंत आवश्यक है। आज जब अधिकतर युवतियां कम्प्यूटर से रूबरू हैं और रोजाना एक भागमभाग भरी जिंदगी से गुजर रही हैं। ऐसे में आंखों की ओर पर्याप्त ध्यान देना निहायत जरूरी है।
 प्रस्तुत है आंखों की देखभाल संबंधी कुछ टिप्स ,जिन्हें अपनाकर आप अपनी आंखों को नया लुक दे सकती हैं।
 * आंखों की सुंदरता बनाए रखने और हमेशा तरोताजा रहने के लिए नींद सबसे जरूरी है। भरपूर नींद न केवल आपकी आंखों में चमक बनाए रखेगी वरन आपको भी दिनभर तरोताजा रखेगी।
 * आमतौर पर देखा गया है कि अत्यधिक काम की वजह से या तनाव के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती, इससे आंखें लाल हो जाती हैं और थकी हुई लगने लगती हैं। आंखों को तरोताजा रखने के लिए गुलाब जल में रुई भिगोकर आंखों पर रखें। कुछ देर बाद ठंडे पानी के छींटे आंखों पर डालें। ऐसा करने से आंखों को बहुत आराम मिलेगा।
 * आंखों को ठंडक प्रदान करने के लिए खीरे के गोल टुकड़े काटकर आंखों पर दस मिनट के लिए रखें फिर ठंडे पानी से आंखें धो लें। 
 * आंखों के नीचे पड़े काले धब्बों से राहत पाने के लिए आलू को कद्दूकस करके काले घेरों पर लगाएं। आधे घंटे बाद पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें।
 * एक कप गुनगुने पानी में एक टी स्पून नमक मिलाकर दो छोटे कॉटन पैड डुबोकर हल्के निचोड़ें और आंखों पर रखें, जब तक कि पैड ठंडे न हो जाएं। इसके बाद ठंडे पानी से आंखें धो लें, इससे आंखों की सूजन कम हो जाएगी।
 * आंखों के आसपास की त्वचा बहुत ही नाजुक और पतली होती है और इसकी विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। इसके लिए आलू का रस और दूध मिलाकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। रुई में भिगोकर करीब दस मिनट तक आंखों पर रखें। ठंडे पानी से आंखें धो लें।
 * किसी बादामयुक्त क्रीम से आंखों की हल्के हाथों से गोलाई में मालिश करें।
 * आंखों की चमक बढ़ाने के लिए बाहरी नुस्खों के साथ ही जरूरी है कि आप विटामिन 'ए' से भरपूर आहार लें। ये छोटी-छोटी बातें अपनाकर आप बना सकती हैं अपनी आंखों को और भी खूबसूरत...। फिर जब आपकी आंखें होंगी झील सी तो कौन इनमें डूबना नहीं चाहेगा।

Monday, 6 August 2012

घर पर बनाएं हेयर कंडीशनर


1-1 टी स्पून कैस्टर ऑयल, माल्ट विनेगर, ग्लिसरीन, ऑलिव ऑयल और शैंपू को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों को धोने से पहले इसे बीस मिनट तक लगाएं। इससे बालों का टेक्सचर सही हो जाएगा। 
 * एक प्याज को कस लें और उसमें थोड़ी कसी हुई पत्तागोभी मिलाकर तांबे के बर्तन में रात भर के लिए रख दें। इससे बालों में जबर्दस्त चमक आ जाएगी। यह उपाय हफ्ते में एक बार करे। कैस्टर ऑयल बालों को बॉडी देता है। ऑलिव ऑयल बालों के लिए टॉनिक के समान है और विनेगर एसिड मैंटल को री-स्टोर करने में मदद करता है। ग्लिसरीन सिर की त्वचा की आवश्यक नमी को बनाए रखती है। 
 2. हिना कंडीशनर तैलीय बालों के लिए - 1 चम्मच मेहंदी को 2 चम्मच दही व चुटकी भर चीनी के साथ थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। बालों व सिर की त्वचा पर लगाकर बीस मिनट के बाद धो ले। रूखे बालों के लिए : एक टेबल स्पून मेहंदी को एक टेबल स्पून कोकोनट ऑयल और पर्याप्त दूध में मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे बालों में बीस मिनट लगाएं और साफ कर लें। हिना कंडीशनर से बालों में अच्छा रंग भी आता है और बाल मजबूत भी होते है।
 3. हेयर सेटिंग कंडीशनर : 1 टी स्पून जेलेटिन को एक मग पानी में मिलाएं। इस पानी से शैंपू करने के बाद बालों को धो लें। उसके बाद बालों को अंगुलियों की सहायता से सुखाएं और जैसा हेयर स्टाइल आप चाहती है वैसा सेट करे।

भीगे-भीगे मौसम में सलामत रहे रूप



गर्मी की तपन के बाद बारिश का स्वागत हर कोई बड़े मन से करता है। ये रिमझिम फुहारें अच्छी तो लगती है लेकिन इस मौसम में आ‌र्द्रता बढ़ने के कारण त्वचा पर उसका सीधा असर होता है। वर्षा ऋतु यानी मानसून एक ऐसा समय होता है जब अपनी ही त्वचा, अजनबी सी लगने लगती है। कभी वह एकदम चिपचिपी कभी शुष्क तो कभी डिहाइड्रेटेड लगती है। इसीलिए इस मौसम में त्वचा की सुरक्षा और देखभाल विशेष तौर पर की जानी आवश्यक होती है। 
 आप क्या करे इस मौसम में उचित आहार सबसे जरूरी होता है। न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि खानपान का सीधा असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है। मौसम के अनुकूल खाने की आदत न सिर्फ व्यक्ति को स्वस्थ रखती है बल्कि उसकी त्वचा भी स्वस्थ रहती है। डाइट ऐसी हो जिससे पाचन तंत्र पर अधिक जोर न पड़े। अपने भोजन में हरी सब्जियां और फाइबरयुक्त चीजों को शामिल करना आवश्यक होता है।
 इस मौसम में जिंकयुक्त पदार्थो का लेना अत्यंत लाभप्रद रहता है, क्योंकि जिंक एंटीबैक्टीरियल होता है और यह तत्व सूरजमुखी के बीज, सोयाबीन, ड्राई फ्रूट्स और साबुत अनाज से काफी अच्छी मात्रा में उपलब्ध हो जाता है। आहार विशेषज्ञ नीतू साल्वे के अनुसार, इस मौसम में सब्जी बनाने से पूर्व, नमक मिले गुनगुने पानी में अच्छी तरह धो ले ताकि कोई संक्रमण आंतों तक न पहुंच पाए। डाइटीशियन श्रुति कहती है कि बरसाती मौसम में मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट से जितना बचें उतना ही अच्छा है क्योंकि कभी-कभी ये पदार्थ एलर्जी का कारण बन जाते है। बाह्यं स्तर पर देखभाल स्नान के लिए नीम सोप या डिटॉल सोप का प्रयोग करें। इस मौसम में संक्रमण की अधिक संभावना रहती है। इसलिए साफ-सफाई बेहद आवश्यक है। अपने शरीर को अंदरूनी स्तर पर सूखा रखने के लिए भीगे कपड़ों को जहां तक संभव हो तुरंत बदलें। टेल्कम पाउडर का इस्तेमाल जरूर करे। त्वचा की सफाई दिन में तीन-चार बार चेहरे की त्वचा की सफाई करे। हर रात त्वचा की किस्म के अनुसार फेसपैक लगाना, टोनिंग और मॉयस्चराइजिंग करना नियम बना लें। सौंदर्य विशेषज्ञा सुनीता अरोड़ा के अनुसार बरसात के दिनों में हर तीसरे दिन त्वचा की स्क्रबिंग जरूरी होती है ताकि मृत कोश निकल जाएं और त्वचा की भीतरी सफाई भी हो जाए। स्क्रबिंग से त्वचा की ऊपरी सतह पर जमा प्रदूषण, सिबेशियस की पर्त आदि दूर होती है और त्वचा हर संक्रमण से बची रह सकती है। कैसा हो मेकअप सौंदर्य विशेषज्ञा विद्या टिकारी के अनुसार आजकल बहुत लाइट मेकअप पसंद किया जा रहा है। बारिश के मौसम में वाटरप्रूफ मेकअप बेहतर होता है।
 इसके अलावा आप ये टिप्स अपना सकती हैं-
 1. अपने चेहरे की क्लीजिंग मिल्क द्वारा अच्छी तरफ साफ करें फिर एक साफ सूती कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर कुछ देर चेहरे पर फेरे। फिर हलके से पोंछ लें। अगर त्वचा तैलीय है तो इसके बाद एस्ट्रिजेंट लगाएं और शुष्क से सामान्य त्वचा पर टोनर लगाएं।
 2. इस मौसम में फाउंडेशन न लगाकर यूवी प्रोटेक्शन युक्त सूफ्ले लगाएं। फिर कॉम्पेक्ट लगाकर ब्रश से झाड़ दें।
 3. चिपचिपाहट से बचने के लिए वाटर बेस्ड मॉयस्चराइजर प्रयोग में लाएं। लाइट पिंक या बेबी पिंक कलर की लिपस्टिक या मैट फिनिश लाइट शेड्स की लिपस्टिक इस्तेमाल करे।
 4. इस मौसम में आर्टीफिशियल आभूषण न पहनें। कभी-कभी इनसे पसीने और चिपचिपाहट के कारण एलर्जी भी हो जाती है। इसीलिए स्टोन के जेवर जैसे गार्नेट, रूबी, पन्ना, हीरा, जरकन तथा लाख के बने हलके आभूषण पहनें। चिपचिपी गर्मी के कारण परेशानी से बचने के लिए कम से कम आभूषण पहनें।
 5. अपनी आईब्रोज शेप में और अपरलिप्स हमेशा साफ रखें। ऐसा करने से आपके फीचर्स शार्प लगेंगे और आप मेकअप के बिना भी आकर्षक दिखेंगी। 
 6. इस मौसम में विशेष हेयर स्टाइल के बजाए, साधारण हेयर स्टाइल जैसे पोनीटेल या बालों को ऊपर की ओर खींचकर बांधना, जूड़ा बनाना तथा उसके ऊपर हेयर क्लिप लगाना ठीक रहता है
। 7. पर्स, बैग, सैंडिल, जूते लेदर के बजाए रेक्सीन के प्रयोग में लाएं।
 8. मौसम भले ही बरसात का हो काली घटा छाई रहे लेकिन आप जब भी घर वे बाहर निकलें सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
 9. मेकअप में मैट फ्री फाउंडेशन और कॉम्पेक्ट का इस्तेमाल करे। काजल का प्रयोग न ही करे तो बेहतर होगा। 
 बालों की सफाई 
 1. त्वचा को संक्रमण से बचाए रखने के लिए अपने बालों की सफाई, कंडीशनिंग आदि पर विशेष ध्यान दें।
 2.इस मौसम में चिपचिपाहट और पसीने के कारण डैड्रफ होने की संभावना रहती है। कुछ स्त्रियों को बाल झड़ने की समस्या से भी सामना करना पड़ता है।
 3. हफ्ते में तीन बार अपने बालों की किस्म के अनुसार शैंपू का इस्तेमाल करे और धोने के बाद एक मग पानी में एक चम्मच सिरका डालकर बाल जरूर धोएं। इससे बालों को बॉडी मिल जाती है और वे चमकदार हो जाते है।
 4. लंबे बालों को सूखने में ज्यादा वक्त लगता है और आपके पास इतना वक्त न हो तो ऐसे में हेयर ड्रायर का प्रयोग कर लें पर गीले बालों को बांधे नहीं। ऐसा करने से सिर की त्वचा में खुजली तथा बालों के टूटने-झड़ने की समस्या हो सकती है। 
 5. बालों में डैंड्रफ न हो इसके लिए नियमित शैंपू करना आवश्यक है।

मिल सकती है फूलों से कोमल काया


तेज रसायनयुक्त उत्पाद आपकी त्वचा पर रूखापन और खिंचाव पैदा करते हैं। कृत्रिम खुशबूदार उत्पाद भी आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते है। इसलिए आप अपनी त्वचा की बेहतर ंदेखभाल के लिए अधिक से अधिक प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करे, साथ ही यहां दिए जा रहे टिप्स पर भी ध्यान रखें। साफ रखें अपनी त्वचा सौंदर्य विशेषज्ञा डॉली कपूर कहती है कि आपकी त्वचा साफ रहे इसके लिए आवश्यक है त्वचा को साफ रखना। अत्यधिक रसायनयुक्त क्रीम या प्रसाधनों के इस्तेमाल से बचें। हफ्ते में एक बार गुनगुने पानी से स्नान त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। घरेलू फेसपैक से त्वचा को दें नया निखार। इसके लिए दो चम्मच गेहूं के आटे में एक चम्मच बादाम रोगन, एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे चेहरे पर दस मिनट तक लगाएं। फिर हलके हाथों से मलकर छुड़ाएं। ऐसा हफ्ते में दो बार करे। इससे आपकी त्वचा कांतिमय हो जाएगी और उसे बाहरी व आंतरिक नमी भी मिलेगी। तनाव से रहे दूर तनाव कई प्रकार के होते है। शारीरिक तनाव तब होता है, जब आप अत्यधिक कार्य करती है और कुछ समय बाद आपका शरीर थक जाता है। इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है, क्योंकि इससे आपकी त्वचा के लिए जरूरी नमी खत्म होने लगती है और त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने शरीर को आवश्यकतानुसार आराम करने का भी मौका दें। जब आप तनाव में होती है तो उसका असर भी आपकी त्वचा पर पड़ता है। जो स्त्रियां अधिक तनाव में रहती है उनकी त्वचा उम्र से पहले झुर्रियों युक्त, रूखी, बेजान हो जाती है। जहां तक हो छोटे-छोटे, अनावश्यक तनावों को मन में पाले न रहे। उनसे जितनी जल्दी हो मुक्ति पाने का प्रयास करे। आप अगर खुश रहेगी तो आपका चेहरा भी खिला-खिला नजर आएगा।

 बचें मानसिक तनाव

 से यह तो सभी को पता है कि चिंता चिता के समान होती है। लेकिन इस बात की जानकारी कम ही लोगों को होगी कि अत्यधिक चिंता करने से आपकी त्वचा को नमी प्रदान करने वाली ग्रंथियों का संतुलन भी बिगड़ जाता है, जिसका परिणाम तुरंत आपकी त्वचा पर दिखता है जैसे-झुर्रियां, रूखापन और लकीरे। मानसिक तनाव से बचने के लिए जरूरी है कि आप चीजों को सकारात्मक रूप से लें। अधिक तनाव आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। करे भावनाओं पर नियंत्रण वैवाहिक मतभेद या किसी अपने से अलग होने का गम, प्यार में धोखा खाने से आप भावनात्मक रूप से तनावग्रस्त हो जाती है। इसका प्रभाव आपकी त्वचा पर साफ दिखाई देता है। आप खुद ही महसूस करे कि कई बार गुस्से या शर्म से आपका चेहरा लाल हो जाता है। देखिए कि कैसे भावनाओं का सीधा असर आपके चेहरे पर पड़ता है। बहुत अधिक तनावग्रस्त होने पर आपकी त्वचा कई बार फटने लगती है या फिर जो स्त्रियां हमेशा तनाव में रहती है उनके माथे और आंखों के आसपास लकीरें बन जाती है। इन लकीरों का उम्र से कोई वास्ता नहीं होता है। ऐसे तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन या ध्यान एक अच्छा उपाय है। इसे अपनी आदत बनाएं। सिर्फ एक दिन-दो दिन योग या मेडिटेशन करने भर से ही तनाव कम नहीं होता। सुबह उठकर टहलें। हरे-भरे, रंगीन फूलों से लदे पेड़ आपमें जीने की नई ललक और ऊर्जा भर देंगे और आपका मन हलका हो जाएगा। 

 वरदान है पानी खूब पानी पिएं

 सौंदर्य विशेषज्ञा मीनाक्षी दत्त और वंदना लूथरा का कहना है कि पानी त्वचा के लिए वरदान है। पानी में कुछ मसालों का प्रयोग करके उसे और भी फायदेमंद बनाया जा सकता है। जिसका एक आसान तरीका यह है कि पानी उबालें और उसे एक जार में डाल दें। अब उसमें काली मिर्च पाउडर, गुलाब की 5-6 पंखुड़ियां और एक चुटकी इलायची पाउडर डालकर जार ढंक दें। फिर इसे थोड़ा-थोड़ा दिन में कई बार पिएं। ठंडाई का भी सेवन करे। 

मालिश दे युवा त्वचा

 तेल मालिश से त्वचा स्वस्थ और लंबे समय तक युवा रहती है। बेहतर परिणाम के लिए नहाने से पूर्व रोजाना हर्बल तेल से अपनी त्वचा की मालिश करे। अपने मनपसंद बॉडी ऑयल से नहाने के 45 मिनट पूर्व तेल मालिश करें। फिर पानी में रोज एसेंशियल ऑयल डालकर नहाएं। सीखें खुश रहना जब आप अच्छी-अच्छी बातें सोचती है और खुश रहती है तो आपके चेहरे पर एक अलग चमक और रौनक आ जाती है। खुश रहने से त्वचा में एकत्रित नमी का संतुलन बना रहने के साथ ही रक्तसंचार भी सुचारु रूप से होता है। खुलकर हंसना एक अच्छी एक्सरसाइज भी है। आप खुद ही आजमाकर देख लीजिए। अपने लिए निकालें समय अपने व्यस्त जीवन में अपने लिए समय निकालना भी बेहद जरूरी है। हफ्ते में कोई एक दिन ऐसा निकालें जो सिर्फआपके नाम हो। इस दिन आप अपने हाथों, पैरों और त्वचा की संपूर्ण सफाई के लिए कुछ घरेलू पैक बनाएं। सौंदर्य विशेषज्ञा सुपर्णा त्रिखा कहती है कि अगर आपके पास ज्यादा समय न हो तो कोई एक गूदेदार मौसमी फल को मैश करके त्वचा पर हलके हाथों से कुछ देर स्क्रब करे। फिर ऐसे ही छोड़ दें। फिर ठंडे पानी धोकर पोंछ लें। इसी प्रकार हाथों और पैरों का सौंदर्य बढ़ाने के लिए हलके गर्म पानी में कुछ बूंदें ग्लिसरीन और आधा चम्मच पिसी फिटकरी मिलाकर अपने हाथों और पैरों को उसमें डुबोएं। फिर नीबू के छिलके से कोहनियों को अच्छी तरह साफ करे। साफ पानी से धोकर सुखा लें। फिर बॉडी क्रीम लगाएं। अगर आप हफ्ते में एक बार भी ऐसा करती है तो त्वचा के लिए जरूरी पोषण आसानी से मिल जाएगा। ऐसे ही कुछ आसान तरीके अपनाकर आप अपनी त्वचा ही नहीं, बल्कि तन और मन को स्वस्थ रख सकती है।

त्वचा को ताजगी देने वाले नायाब फेसपैक


चेहरे की चमक और सौंदर्य अधिक समय तक कायम रहे, इसके लिए उसकी कुदरती देखभाल बहुत जरूरी है। फिर कुदरत ने हमें ऐसे अनमोल उपहार भी तो दिए है जिनके उपयोग से न सिर्फ रंगत में निखार आता है, बल्कि त्वचा कोमल, साफ-सुथरी और चमकदार हो जाती है। अगर शुरू से ही आप नियमित रूप से त्वचा की देखभाल करे तो आपकी त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और खूबसूरत बनी रह सकती है। उसमें कसाव और लचीलापन भी बरकरार रह सकता है।
प्रकृति ने हमें तमाम ऐसी चीजें उपहार में दी है जिनके सही उपयोग से हमारी त्वचा लंबे समय तक युवा, आकर्षक और तरोताजा बनी रह सकती है। इस बार सखी कुछ ऐसे ही चुनिंदा प्रकृतिप्रदत्त फेसपैक सौंदर्य बढ़ाने के लिए लाई है, जिन्हे अपनाकर आप वाकई लाजवाब और सुंदर नजर आएंगी, वह भी कुदरती तौर पर।
क्यूकम्बर पैक
1.1/2 छिला हुआ खीरा
2. 1 टी स्पून मिल्क पाउडर
3.1 टी स्पून नारियल पानी
4. 2 टेबल स्पून खरबूजे का गूदा
सभी को मिक्सी में डालकर खूब अच्छी तरह पेस्ट बना लें। चेहरे और गर्दन में लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर हलका-सा मलकर छुड़ाएं। यह पैक आपको दिनभर के लिए तरोताजा कर देगा और ठंडक भरा एहसास देगा।
1.1/2 कसा हुआ खीरा
2. 1 टी स्पून शहद
3. 2 टेबल स्पून दूध
4.1 बूंद पिपरमिंट ऑयल
5. 1 टी स्पून ठंडा पानी
सभी सामग्री को एकसाथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी चेहरा साफ कर लें। फिर चेहरे पर मॉयस्चराइजर लगाएं। त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए हर मौसम में मॉयस्चराइजर लगाना जरूरी होता है। यह पैक त्वचा को मुलायम बनाता है और उसे पोषण देने के साथ ही ताजगी प्रदान करता है। गर्मियों में यह फेसपैक हर प्रकार की त्वचा के लिए आदर्श है।
त्वचा की रंगत बनाए रखने के लिए
1. 1/2 कप लैनोलिन
2.1 कप ताजा कटा हुआ लैटयूज
3. 2 बूंद आपका मनपसंद परफ्यूम
लैनोलिन को शीशे के ग्लास में डालें और एक पैन में खूब गर्म पानी भरकर ग्लास को रखें ताकि लैनोलिन पूरी तरह से पिघल जाए। फिर उसमें कटे हुए लैंटयूज के पत्ते डालकर चलाएं और गर्म रखें। पानी से ग्लास हटाकर ठंडा करे फिर लकड़ी के चम्मच से खूब अच्छी तरह फेंटे। जब ठंडा हो जाए तब चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें। लैटयूज एक बेहतर स्किन रिफाइनर है। यह त्वचा को पोषण भी देता है और कांतिमय भी बनाए रखता है।
1.1 टुकड़ा पका पपीता
पपीते को मसल कर चेहरे पर लगाएं। आंखों का हिस्सा छोड़कर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ताजे पानी से चेहरा साफ करे। ऐसा हफ्ते में दो बार करे। यह त्वचा को ताजगी प्रदान करेगा और लंबे समय तक युवा बनाए रखेगा।
1. 1/2 कप ताजा स्ट्रॉबेरी 2.1 टेबल स्पून ओटमील
स्ट्राबेरी को मसलकर पेस्ट बना लें फिर उसमें ओटमील मिलाएं। आंखों के आसपास का हिस्सा छोड़कर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए स्त्रियां बरसों से स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करती रही है।
एंटी रिंकल क्रीम
1. 50 ग्राम शुद्ध शहद
2. 25 ग्राम व्हाइट वैक्स
3. 50 ग्राम क्रश्ड व्हाइट लिली
4. 50 ग्राम प्याज का रस सभी सामग्री को किसी नॉन मेटैलिक कंटेनर में डालकर धीमी आंच पर पकाएं। अच्छी तरह चलाएं जब तक कि वैक्स पिघल न जाए। ठंडा करें और अच्छी तरह मिलाएं। चेहरे और गर्दन पर नीचे से ऊपर की दिशा में हाथ को घुमाते हुए लगाएं।
एंटी रिंकल फेशियल मास्क ,
1. 4 अंडों सफेदी
2. 8 ग्राम आमंड ऑयल
3. 25 मिली. गुलाबजल
4.12 ग्राम चंदन पाउडर
अंडे की सफेदी को फेंटकर एक नॉन मेटैलिक पैन में डालें और फिर उसमें गुलाबजल मिलाकर 1/2 मिनट के लिए उबालें फिर उसमें आमंड ऑयल, चंदन पाउडर मिलाकर खूब अच्छी तरह ब्लेंड करे और बोतल में भर लें। जरूरत भर निकालकर चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और सूखने पर ऊपर से नीचे की दिशा में निकालें। ताजे पानी से साफकरके मॉयस्चराइजर लगाएं।
त्वचा में कसाव लाने के लिए
1.1 अंडे की सफेदी
2. 1 टेबल स्पून शहद
अंडे की सफेदी को खूब अच्छी तरह फेंटकर उसमें शहद मिलाएं। फिर आंखों के आसपास का हिस्सा छोड़कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। दस मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। फिर इसका चमत्कार देखें, त्वचा कसाव के साथ-साथ प्राकृतिक चमक आ जाएगी। दूर से ही आपकी त्वचा स्वस्थ नजर आएगी।
1. 2 टेबल स्पून मिल्क
2.1 नींबू का रस
3.1 टेबल स्पून ब्रैंडी
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। कॉटन वूल की सहायता चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
1.1/2 कप पाउडर मिल्क
2.1 टेबल स्पून गर्म पानी
3. 3/4 टेबल स्पून दूध
सभी सामग्री मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे शेविंग ब्रश से चेहरे व गर्दन पर हलके हाथों से तब तक मलते हुए लगाएं जब तक कि त्वचा गुलाबी न ऩजर आने लगे। हलके गर्म पानी से चेहरा सा़फ करे। दोबारा लगाएं और 5-10 मिनट बाद फिर से गुनगुने पानी से धोकर ठंडे पानी से धोएं।
1. 3 टेबल स्पून दरदरी बार्ली
2. 1 टी स्पून शहद
3.1 अंडे की सफेदी
सभी सामग्री को एकसाथ अच्छी तरह मिलाएं। फिर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। बार्ली त्वचा को ठंडक प्रदान करती है और शहद त्वचा में कसाव लाता और धूप से त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है।
क्लींजिंग मास्क
1. 2 टेबल स्पून ओटमील
2.बटर मिल्क या खीरा का जूस सभी सामग्री मिलाकर आंखों के आसपास का हिस्सा छोड़कर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

खूबसूरत बनने से पहले ले लें पूरी जानकारी, और रहें सावधान!

अगर अपना आकर्षण बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट लेने जा रहे हैं, तो पहले से कुछ जानकारी करना अच्छा होगा। ऐसा न हो कि बाद में पछताना पड़े। इसके लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें।

आज किसी भी शहर की गली-गली में स्पा और ब्यूटी पार्लर के बोर्ड देखे जा सकते हैं। ये सभी तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का भी दावा करते हैं। त्वचा की कायाकल्प से लेकर लेजर विधि द्वारा अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने तक। सौंदर्य और आकर्षण में बढ़ोतरी करने वाले इन ट्रीटमेंट के फेर में लोग अच्छा-खासा धन खर्च कर रहे हैं। कुछ को अपेक्षित परिणाम भी मिलते हैं, लेकिन ज्यादातर गलत इलाज का खामियाजा भुगतने को मजबूर होते हैं।

नियामक संस्था नहीं

इसके लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट से जुड़ी किसी नियामक संस्था के न होने को दोषी ठहराया जा सकता है। यही नहीं, देश में कॉस्मेटिक क्लीनिक शुरू करने और उसकी कार्यप्रणाली पर निगाह रखने की भी कोई संस्था या नियम-कानून नहीं है। यही कारण है कि तमाम स्तर पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। मसलन स्पा मसाज के लिए होते हैं, लेकिन ज्यादातर स्किन और बॉडी ट्रीटमेंट भी देते हैं।

प्रोफेशनल्स की कमी

पार्लर्स या क्लीनिक में प्रशिक्षित डॉक्टरों की कमी भी दुर्घटनाओं को जन्म देने का बड़ा कारण है। किसी भी तरह का सौंदर्य उपचार उस विद्या में दक्ष प्लास्टिक सर्जन द्वारा करना चाहिए। लेकिन अधिकांश मामलों में डर्मेटोलॉजिस्ट या शार्ट-टर्म कोर्स किए लोग ही इसे अंजाम दे रहे हैं।

साइड इफैक्ट्स

उपयुक्त प्रोफेशनल्स के न होने की वजह से ही लोगों को ट्रीटमेंट के अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते। उलटे उन्हें साइड इफैक्ट्स से अलग जूझना पड़ता है। कुछ ट्रीटमेंट के साथ तो खतरे की आशंका सर्वाधिक होती है, इसीलिए उन्हें प्रशिक्षित डॉक्टरों की देखरेख में अंजाम दिया जाता है। मसलन लिपोसक्शन(चर्बी हटाना)। इसे करने वाले ज्यादातर डॉक्टर दक्ष नहीं है। राइनोप्लास्टी (नाक ठीक करना) के केस भी इसी कारण बिगड़ जाते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़े ट्रीटमेंट के भी ज्यादातर मामलों में निराशा हाथ लगती है।

पैसों पर ध्यान

कॉस्मेटिक उपचार देने वालों में नीम-हकीमों की संख्या भी कम नहीं है। अक्सर लोग पैसों को तरजीह देते हैं और ट्रीटमेंट की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देते। सबसे सुरक्षित तरीका तो यही है कि जिस डॉक्टर से ट्रीटमेंट ले रहे हैं, उसकी विश्वसनीयता परख लें। किसी ट्रीटमेंट को लेने के बाद जरूरी है कि समय-समय पर उसकी नियमित जांच कराई जाती रहे, लेकिन अधिकांश लोग इस साधारण नियम को नजरअंदाज कर देते हैं। जरूरी है कि यह जांच कर लें कि संबंधित डॉक्टर मेडिकल कॉउंसिल में पंजीकृत है या नहीं। जहां तक संभव हो किसी अच्छे और बड़े अस्पताल से जुड़े किसी कॉस्मेटिक सर्जन या डॉक्टर की ही सेवाएं लें। इस तरह आप साइड इफैक्ट से बच सकेंगे।
-डॉ. अनूप धीर
कॉस्मेटिक सर्जन, नई दिल्ली


इनका रखें ध्यान

एसोसिएशन ऑफ एस्थेटिक एंड प्लास्टिक र्सजस के मुताबिक किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट या टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने से पहले निम्न सावधानी बरती जा सकती है।

> मेडिकल कॉउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त क्लीनिक की सेवाएं लें। डॉक्टर की डिग्री, अनुभव और रिकॉर्ड की भी जानकारी करें।
> अमूमन डॉक्टर अपनी डिग्रियां फ्रेम करा के रखते हैं। अगर ऐसा नहीं हो तो उनसे दिखाने को कहें।
> भले ही डॉक्टर कितना अनुभवी क्यों न हो, लेकिन जो ट्रीटमेंट आप लेने जा रहे हैं, उसमें उसकी दक्षता जानना कतई नहीं भूलें।
> आपात स्थिति के लिए इंतजाम क्लीनिक में हैं या नहीं, इसकी जानकारी भी करें।
> डॉक्टर के दावों पर यकीन न करें। उनसे अमल में लाई जा रही तकनीक के संभावित परिणाम और शामिल खतरों के बाबत लिखित में लें।
> अस्पताल या क्लीनिक के पेपर पर साइन करने से पहले नियम-कायदों और जवाबदेही से जुड़ी सारी बातें ध्यान से पढ़ लें।
> संबंधित विशेषज्ञ या डॉक्टर से पहले इलाज करा चुके व्यक्ति से फीडबैक लें।
> साइड इफैक्ट और उससे कैसे निपटा जाएगा, इस पर डॉक्टर से पहले ही बात कर लें।

Monday, 30 July 2012

दूध और गुलाबजल को चेहरे पर ऐसे लगाएं, स्किन ग्लो करने लगेगी


प्रदूषण के बुरे प्रभावों से त्वचा को बचाने के लिए दूध  काफी मददगार सिद्ध होता है। जानिए दूध के खास उपाय जिनसे आपकी त्वचा लंबे समय चमकदार और जवान रहेगी-

- प्रतिदिन सुबह या शाम को दूध की मलाई में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। इससे जल्द ही आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।

- गुलाबजल और कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा चमक जाएगी।

- यदि आपके पास पर्याप्त समय हो तो रात के समय काजू को दूध में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इन काजू को पीस लें और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इस तरह दूध में भीगे हुए काजू और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बन जाएगा। इस पेस्ट में नींबू की कुछ बूंदे डाल लें। अब इसे चेहरे पर, हाथों और पैरों पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें। आपकी त्वचा एकदम निखर जाएगी।

- यदि आपकी स्किन ड्राय है तो थोड़ी सी दूध की मलाई लें उसमें शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं, इससे स्किन की ड्रायनेस समाप्त हो जाएगी।

Monday, 23 July 2012

10 ब्यूटी सीक्रेट्स हर गर्ल के लिए


हर स्मार्ट लडकी हमेशा चमकते और दमकते रहना चाहती है। जाहिर है, आप भी चाहती होंगी। यहां ब्यूटी एक्सपर्ट सुषमा खान बता रही हैं ऐसे ही उपयोगी ब्यूटी सीक्रेट्स, जो आपको देंगे एक नई पहचान।
 1. काजल और लिपलाइनर हमेशा लगाना : आपका ब्वॉयफ्रेंड अचानक आपको कॉफी का ऑफर दे सकता है या एक ही घंटे में आपको इंटरव्यू के लिए जाना पड सकता है। इसलिए काजल और लिपलाइनर का इस्तेमाल जरूर करें। सुषमा के मुताबिक काजल भारतीय स्त्री की खूबसूरती में हमेशा ही चार चांद लगाता है। यह आंखों का आकर्षण बढाने का आसान तरीका है। इसी तरह लिपलाइनर भी लगाना जरूरी होता है, क्योंकि यह लंबे समय तक टिकता है और फैलता भी नहीं है। अगर आप अपनी पसंदीदा लिपस्टिक लगा रही हैं तो साथ में लिपलाइनर लगाना न भूलें।

 2. सनस्क्रीन जरूर लगाना : यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह सौंदर्य बढाने में मदद नहीं करती बल्कि त्वचा को धूप की तेज अल्ट्रावॉयलेट किरणों से सुरक्षा प्रदान करती है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जमुना पई के मुताबिक धूप से बचने के लिए हर चार घंटे में सनस्क्रीन का प्रयोग करना जरूरी है। शोध से यह पता चलता है कि यूवीए किरणें त्वचा के सांवलेपन का कारण होती हैं। साथ ही ब्राउन स्पॉट और झुर्रियां भी इन्हीं के कारण होती है। इसलिए चाहे घर पर रहे या बाहर निकलें, लेकिन सनस्क्रीन जरूर लगाएं। लेकिन सनस्क्रीन के नाम पर कोई भी प्रोडक्ट न खरीद लें। उसका लेबल जरूर पढ लें। उसमें दिया गया एसपीएफ यूवीवी किरणें, जो त्वचा के झुलसने और स्किन कैंसर होने से बचाता है। एसपीएफ 15 से 30 भारतीय स्किन टाइप के लिए मुफीद होते है। उसमें मौजूद सामग्री पर भी ध्यान दें जो वास्तव में आपको यूवीए किरणों से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करें। मसलन हेलियोप्लेक्स और मेक्जोरिल युक्त हो।

 3. हर दूसरे दिन शैंपू : क्या कभी आपने अपना पुराना एल्बम पलटते हुए इस बात पर ध्यान दिया है कि आपकी दादी और नानी के बाल आपकी उम्र में कैसे और कितने स्वस्थ थे। आपके बाल अगर उतने स्वस्थ और अच्छे नहीं तो इसका सीधा कारण है प्रदूषण, जंक फूड और स्ट्रेस। इंटरनेशनल हेयर एक्सपर्ट जमाल हाम्मदी के मुताबिक भारतीय युवतियों की सबसे आम समस्या है बालों का रूखापन, क्योंकि हर दूसरी स्त्री कामकाजी है और चारों तरफ प्रदूषण का सामना, धूप का प्रकोप, काम का बोझ और स्ट्रेस का सामना करती है। साथ ही स्ट्रेस के कारण जंक फूड की तरफ रुझान बढने लगता है। इन सबका सीधा असर बालों की सेहत पर पडता है। फैशन अपनाने के कारण स्ट्रेटनिंग, ब्लो-ड्राइंग, कलरिंग और केमिकल ट्रीटमेंट से गुजरती हैं, जिस कारण बालों से कुदरती मॉयस्चर निकल जाता है। ऐसे में बालों की खास देखभाल बहुत जरूरी है। इससे भी जरूरी है अपने बालों की किस्म के मुताबिक हफ्ते में तीन बार शैंपू करना। सबसे बडी बात यह कि स्त्री चाहे किसी भी उम्र की हो, मेकअप किया हो या नहीं, लेकिन जिस दिन शैंपू करती है उस दिन वह बेहद सुंदर दिखती है। इसलिए शैंपू करने में कोताही न बरतें।

 4. भरपूर नींद : रातभर तारे ही गिनती न रह जाएं। रोजाना समय पर सोने के लिए ठान लें और नियम बनाएं कि आप एक निश्चित समय पर सोएंगी। टिश्यू और सेल्स को रेजुवेनेट करने के लिए नींद बहुत जरूरी है। त्वचा को रेजुवेनेट करने के लिए रात में एक अच्छी नाइट क्रीम लगाएं। रेटिनॉल बेस्ड क्रीम चुनें जो पिग्मेंटेशन, पोर्स और बारीक लकीरों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही कोलेजन को बढाते हैं।

 5. त्वचा को दमकने दें : डॉक्टर जमुना पई के मुताबिक एक्सफोलिएशन सबसे जरूरी है। प्रदूषण भरे वातावरण में डेड सेल्स की समस्या आम होती है। एक्सफोलिएट इस्तेमाल करने से त्वचा के मृत कोश भी निकल जाते हैं और त्वचा रेशम सी कोमल और चमकदार हो जाती है। डेड सेल्स को हटाने के लिए माइक्रोडर्माब्रेजन और ग्लाइकॉलिक पील्स ट्रीटमेंट करा सकती हैं।

 6. सही शेप में हों आइब्रोज : पार्लर में जब आप जाती हैं तो वहां हमेशा जूनियर ब्यूटीशियन ही आइब्रोज बनाने के लिए क्यों तैयार रहती है? आइब्रोज बहुत महत्वपूर्ण फीचर है। वह जैसी शेप बना देंगे आप वैसी ही दिखने लगेंगी। इनके साथ एक्सपेरिमेंट न करें। सीनियर ब्यूटीशियन से ही बनवाएं। आइब्रोज की शेप से पता चलता है कि आप गुस्सैल हैं, हंसमुख, खुशमिजाज, चतुर या सौम्य हैं। इसलिए परफेक्ट शेप रखें। यह ध्यान दें कि आपकी आइब्रोज आपकी आंखों की लाइन के पास से ही शुरू हों और आंखों के कोनों के बाहर तक खत्म हों। जब आपको लगे कि आपकी आइब्रोज की शेप बिगड रही है, लापरवाही न करें और थ्रेडिंग जरूर कर लें।

 7. मेहंदी और ऑयल ट्रीटमेंट : रेशमी बाल और चमकदार त्वचा हर स्त्री का गहना होते हैं। इसलिए हफ्ते में एक बार हॉट ऑयल मसाज बेहद जरूरी है। स्कैल्प में तेल जज्ब हो जाए इसलिए मसाज के बाद बालों में गर्म तौलिया लपेटें। मसाज के लिए कोकोनट ऑयल का ही इस्तेमाल करें। ऑलिव ऑयल बालों के लिए हेवी हो सकता है। इसके अलावा महीने में एक बार मेहंदी ट्रीटमेंट भी ले। मेहंदी पाउडर में कॉफी पाउडर और अंडे की जर्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। वेजटेरियन लोग अंडे की जगह शहद का प्रयोग कर सकते हैं और अगर आप बालों में मेहंदी का रंग नहीं चढाना चाहती हैं तो उससे पहले तेल लगाना न भूलें।

 8. एक अच्छा हेयर कट : जब कुछ समझ न आए तो एक अच्छा हेयर कट लें। लेकिन अपनी पर्सनैल्टी और चेहरे पर सूट करने वाला। प्रत्येक दो-चार माह में हेयरकट जरूरी है। बिखरे, उलझे, दो मुंहे, बेजान बाल आपके व्यक्तित्व के आकर्षण को खत्म कर देते हैं। एक अच्छा हेयरकट आपकी पर्सनैल्टी में वॉल्यूम भर देता है। अपने हेयर एक्सपर्ट की सलाह से ऐसा हेयरकट लें, जो आप पर सूट करे और आपको स्मार्ट बनाए।

 9. लकीरों को करें बाय-बाय: अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखकर आप असमय झुर्रियों से बच सकती हैं। अगर यह कल्पना नहीं कर सकतीं कि मॉयस्चर की कमी से आपकी त्वचा का क्या हाल हो सकता है तो एक फ्रेश ब्लैक ग्रेप को किशमिश का रूप लेते देख सकती हैं। मॉयस्चर की कमी और सूखने पर वही ताजा अंगूर सिकुडी हुई किशमिश में बदल जाता है। उसी तरह नमी की कमी के कारण त्वचा भी सिकुड सकती है। बेजान, रूखी हो सकती है। बेहतर होगा कि ऑयल फ्री मॉयस्चराइजर हमेशा अपने साथ रखें। जब भी त्वचा रूखी लगे थोडा सा मॉयस्चराइजर जरूर लगाएं।

 10. सेहत का रखें खयाल : स्वास्थ्य सही हो तो सौंदर्य दोगुना हो जाता है। स्वास्थ्य तभी सही रह सकता है जब आप अपना खयाल रखें। सही वक्त पर सही, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लें। हफ्ते में कम से कम 5 बार 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज करें। वजन पर नियंत्रण रखने के लिए जंक फूड, ऑयली चीजें और मिर्च मसालों से दूर रहें। एक्सरसाइज से रक्त संचार बढता है और चेहरे पर ग्लो आता है। तो स्मार्ट गर्ल बनने के लिए थोडी मेहनत करनी होगी। आज ही और अभी से..।

Tuesday, 10 July 2012

रूखे बाल, नो टेशन


हम आए दिन बालों से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते है। खास तौर पर अगर सिर की त्वचा रूखी, बेजान और बाल पतले हों तो समस्या और भी बढ़ जाती है। लेकिन क्या इन समस्याओं का समाधान बाजार में उपलब्ध हेयर केयर प्रोडक्ट्स से हो जाता है? क्या कोई भी प्रोडक्ट हर किसी के बालों के लिए सही होता है? ऐसे ही तमाम उलझनों को सुलझा रही है मुंबई की हेयर एक्सपर्ट दिलशाद पस्ताकिया। तो आप भी जानिए रूखे बालों की देखभाल से जुड़ी आम लेकिन महत्वपूर्ण बातें।
 1. सबसे पहले तो एक बात ध्यान देने वाली यह है कि अमूमन स्त्रियां सिर झुकाकर बालों को धोती है। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। सिर को सीधा रखकर शॉवर लेना चाहिए। ताकि तैल ग्रंथियां संतुलित रहे और रक्त संचार सुचारू रूप से हो सके।
2. यह ठीक है कि बालों को हर दूसरे दिन धोना चाहिए लेकिन उन्हे रोज धोने से बचना चाहिए, जब तक कि बेहद आवश्यक न हो। रोज बाल वे स्त्रियां ही धो सकती है जो लंबे समय तक बाहर रहती है या फिर किसी स्पोर्ट में सक्रिय हों। यदि बाल जल्दी गंदे नहीं होते तो आप तीन दिन में एक बार बाल धो सकती है।
3. बालों को धो लेती है, जो गलत है।
4. शॉवर लेने से पहले बालों को ब्रश जरूर करे। इससे बाल उलझते नहीं है।
5. बालों को शैंपू करते समय सारे बालों को सिर के ऊपर रखकर साफ न करे। इससे बाल उलझकर टूटते जाते है।
6. बालों को हमेशा सामान्य पानी से धोएं, गर्म पानी से नहीं, क्योंकि वह आपके सिर की त्वचा से कुदरती तेल चुरा लेता है। यह कुदरती तेल बालों को सुरक्षा प्रदान करता है और उनकी चमक बरकरार रखता है।
7. बालों को धोते समय वर्जिश न करे। अधिक ताकत के साथ बाल धोने से उनके टूटने का डर रहता है।
8. सिर की त्वचा और बालों का रूखापन दूर करने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। अत्यधिक रूखे बाल होने पर सिर की त्वचा पर भी दो मिनट कंडीशनर लगाना आवश्यक होता है।
9. शैंपू लेते समय दो बातों का ध्यान रखें कि वह सोडियम लॉरेस्ट सल्फेट या सोडियम लॉरेल हो।
10. हमेशा चौड़े मुंह वाली कंघी का इस्तेमाल करे। याद रखें कि बैक कोम्बिंग बालों के टूटने का मुख्य कारण है। बेहतर होगा कि बालों को सेंटर पार्टिग करके सुलझाएं।
11. अपनी डाइट का भी खयाल रखें। हाई प्रोटीन डाइट लें, दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स, अंडा और मछली खाएं। साथ ही 5 बादाम पानी में भिगोकर रोज खाएं।
12. बालों को गिरने से बचाने के लिए गीले बालों को तौलिये से रगड़कर या ब्लो ड्राई केजरिये न सुखाएं, उन्हे अपनी अंगुली की सहायता से सामान्य रूप से सुखाएं। 13. अगर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी हो तो उसे लोएस्ट सेटिंग में सेट करे।
14. हफ्ते में एक बार 2-3 मिनट तक सिर का मसाज करने से बालों की जड़ें मजबूत होती है और रक्त संचार बढ़ता है।
15. बालों में जल्दी-जल्दी हेयर कलर न कराएं। ऐसा करने से उनका कुदरती तेल कम होने लगता है। इसीलिए कलर किए हुए बालों
को विशेष देखभाल और कंडीशनिंग की आवश्यकता होती है। रूखे बालों में कलर नहीं कराना चाहिए।
16. बालों को बांधने के लिए छोटे हेयर बैंड की अपेक्षा बड़े हेयर बैंड ठीक होते है। इससे बालों के टूटने का डर कम होता है।
17. हफ्ते में एक बार टॉवल ट्रीटमेंट लें। अगर बाल और सिर की त्वचा बेहद रूखी हो गई है तो हफ्ते में एक बार 2 चम्मच दही, 1 अंडा और 1/4 नीबू का रस मिलाकर सिर की त्वचा और बालों में आधा घंटे के लिए लगाएं। फिर शैंपू कर लें।
18. रूखे बाल जल्दी और अधिक टूटते है। इन्हे गिरने से बचाने के लिए हेयर फॉलिंग सॉल्यूशन थेरेपी लें।

बेदाग रहेगी त्वचा


शल्य चिकित्सा या जंग के दौरान शरीर में हुए घाव के निशान आपके शरीर ही नहीं दिमाग पर भी असर डालते है। एक नए शोध में इन दागों को मिटाने के लिए एक आसान तरीके को खोज निकालने का दावा किया गया है। इस खोज को करने वाले न्यूयार्क विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडीसिन के शोधकर्ता ब्रूस एन.क्रोंसटेन का कहना है कि ये दाग कुरूपता पैदा करने वाले तो होते ही है साथ ही अगरे ये बड़े हों तो इनसे लोगों के जीवन की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। एफएएसईपी जर्नल की रिपोर्ट में वह कहते है, ''हम उम्मीद करते है कि हमारी इस नई खोज से लोगों को उन्हे कुरूप बनाने वाले दागों से छुटकारा मिलेगा। हमारी यह खोज ना केवल जले के निशानों को दूर कर सकेगी बल्कि यह लंबी बीमारी के बाद त्वचा पर पड़ने वाले दागों को हटाने में भी कारगर साबित होगी।'' एक वक्तव्य के मुताबिक इस खोज में बताया गया है कि किस तरीके से रेसेप्टर को एडनोसाइन ग्रहण करने से रोकने वाले एजेंट्स को दागों पर धीरे-धीरे मल कर उन्हे खत्म किया जा सकता है। एफएएसईबी जर्नल के संपादक गेरॉल्ड विसमैन कहते है,''यह खोज घावों और शल्य चिकित्सा से बने दागों को मिटाने में काफी कारगर है।''

Monday, 2 July 2012

कैसे रखें सुरक्षित मेकअप प्रोडक्ट


हर ब्यूटी प्रोडक्ट की एक एक्सपायरी डेट होती है। लेकिन क्या आप प्रोडक्ट विशेष को उसकी एक्सपायरी डेट तक ही इस्तेमाल करना चाहती है या उससे पहले खराब हो जाने पर अपने कलेक्शन से बाहर निकाल देना चाहती है? खुद ही तय करे और जानें कि ये कीमती प्रोडक्ट सुरक्षित कैसे रह सकते है? वे प्रोडक्ट्स जो बार-बार हवा में खुलते है या इस्तेमाल किए जाते है, आपकी उंगलियों के कीटाणुओं के भी संपर्क में आते है। इस तरह वे एक्सपायरी डेट से पहले ही खराब हो जाते है। कोई विशेष प्रोडक्ट अगर आप महीनों से इस्तेमाल कर रही है और वह अचानक खराब हो जाए तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। क्योंकि बार-बार खुलने और हवा के संपर्क में आने से ऐसा हो जाता है। इतना ही नहीं कुछ प्रोडक्टं्स जैसे मस्कारा या आइलाइनर, काजल बार-बार इस्तेमाल करने के बाद आपको इन्फेक्शन भी दे सकता है। इसलिए इन्हे सुरक्षित रूप से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। कई प्रोडक्टं्स में प्रयोग की गई सामग्री की क्षमता बार-बार ऑक्सीजन और रोशनी के संपर्क में आने से नष्ट हो जाती है। हालांकि अधिकतर कॉस्मेटिक या स्किन केयर प्रोडक्टं्स में किसी न किसी तरह का पैराबेन नामक केमिकल मौजूद होता है, लेकिन एक समय बाद उसके खराब होने का खतरा बना ही रहता है। इस तरह प्रोडक्ट अपनी विशेषता धीरे-धीरे खो देता है। कूल इफेक्ट वाला लिक्विड आईलाइनर जो पहले आईलाइन बनाते ही ठंडक का एहसास देता है और जल्दी सूख जाता है, हो सकता है बार-बार खुलने से कुछ समय बाद सही काम न करे। आइए जानते हैं कि कौन से प्रोडक्ट्स कितने समय तक इस्तेमाल किए जा सकते है और उन्हे सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है।

कैसे रहे लंबे समय तक सही 1.अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को ठंडे, सूखे और अंधेरे वाले स्थान में रखे। धूप, नमी और आंच से दूर रखें। यानी अपने बाथरूम में न रखें। 2. कोई भी स्किन केयर या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। दो-तीन बार डिप न करे। जैसे एक आंख के लिए एक बार लिक्विड आई लाइनर ब्रश निकालें तो बार-बार डिप न करे। 3.अपने मेकअप ब्रश, स्पॉन्ज/पफ को हर बार इस्तेमाल के बाद धोएं। 4. अगर आपके पास क्रीम का बड़ा जार है तो सुरक्षित रखने के लिए अपनी जरूरत भर की निकालकर एक छोटे कंटेनर में रखें। निकालने के लिए स्टेरेलाइज स्पैटुला का प्रयोग करे। 5. अपने हैडबैग में जरूरत से अधिक ब्यूटी प्रोडक्टं्स न रखें। शरीर के तापमान और गर्मी के कारण प्रोडक्ट्स की अनुकूलता नष्ट होने लगती है और कई बार उसका रंग भी बदल जाता है। कब करे कलेक्शन से बाहर 1. अगर प्रोडक्ट्स से अजीब तरह की गंध आने लगे। 2. उसका रंग बदल जाए। 3. इस्तेमाल करने पर अचानक से आपकी त्वचा में जलन या रैशेज हो जाएं। तो आप ही तय करे कि आप अपनी त्वचा की सुरक्षा चाहती है या फिर क्रीम का बड़ा जार साल-दो साल तक इस्तेमाल करते रहना चाहती है। साथ ही प्रोडक्ट्स में मौजूद बैक्टीरिया को हटाना चाहती है या पालना चाहती है। अपने कीमती ब्यूटी प्रोडक्ट्स की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। ताकि आप और आपके ब्यूटी प्रोडक्ट दोनों ही रहे सुरक्षित। यह तो आप जानती ही है कि हमेशा के लिए कुछ नहीं रहता। इसीलिए जब तक आपके प्रोडक्ट्स की शेल्फ लाइफ है, तब तक उन्हे जरूर सहेज कर रखें। प्रोडक्ट का प्रकार खुलने के बाद सलाह- शेल्फ लाइफ मस्कारा, आईलैश कर्लर पैड्स-3 महीने- एक बार मस्कारा लगाने के बाद बार-बार आईलैशेज को न छुएं। न ही अपना मस्कारा किसी दूसरे को इस्तेमाल करने दें। अन्यथा इन्फेक्शन होने का डर रहता है। आई जेल और क्रीम-3 महीने-रोज हवा और ज‌र्म्स के संपर्क में आने से खराब हो सकता है। साफ-सुथरे हाथों से इस्तेमाल करे।

लिक्विड फाउंडेशन- 3-6 महीने- इसे हमेशा अपनी हथेलियों के बीच में निकालें। अपनी उंगली से निकालने की कोशिश न करे। इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अच्छी तरह हिलाएं। कंसीलर -3 महीने-इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए अपने कंसीलर ब्रश को हर बार इस्तेमाल के बाद धोना न भूलें। नैचरल बॉडी कंसीलर- 6 महीने- बस इस बात का ध्यान रखें कि इसके भीतर पानी न जाने पाए। फेस क्रीम एंड लोशंस- 6 महीने- बहुत सारे लोशन और क्रीम में विटमिन ए,सी और ई केतत्व होते है जो बार-बार खुलने और इस्तेमाल करने से हवा के संपर्क में आने पर अपना वास्तविक असर जल्द ही खो देते है। इसलिए इस्तेमाल के तुरंत बाद इन्हे ठीक से बंद करना न भूलें। साफ हाथों से ही निकालें। आईशैडो, आई लाइनर- 6 महीने-आपके चेहरे का सबसे नाजुक हिस्सा है आंखें। इनमें संक्रमण होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसलिए खुद ही इस्तेमाल करे। आईशैडो को उसमें दिए गए ब्रश से प्रयोग करे। उंगली का प्रयोग न करे। ब्रश महीने भर बाद बदल दें। आई लाइनर को देर तक खुला न रखें। टोनर एंड एसेंस-1 साल-अगर आप चाहती है कि यह सुरक्षित रहे और आपकी त्वचा संक्रमण से दूर रहे तो एक साल से अधिक इसका इस्तेमाल न करे। पाउडर - 1 साल हर बार इस्तेमाल के बाद अपने मेकअप ब्रश को धोना न भूलें। पाउडर ब्लश लिपस्टिक -1-2 साल- होंठों पर लगाने के बाद उसकी टिप को अपनी साफ उंगली पर एक बार घुमाएं जैसे पोंछते है। फिर बंद करे। इसे ठंडे स्थान पर रखें। जरूरत से ज्यादा बाहर न निकालें। अगर रंग गहरा चाहती है तो लिप ब्रश का इस्तेमाल करे। फिर ब्रश को कॉटन बोल से साफ कर लें। फेसवॉश -काफी समय तक सही रहता है।

Thursday, 21 June 2012

सांवली त्वचा का सलोना निखार


Email marketing

यूँ तो साँवली त्वचा की खूबसूरती पर कवियों ने अपनी कलम खूब चलाई है। बावजूद इसके सांवला रंग युवा वर्ग में परेशानी का सबब बना हुआ है। गोरेपन की क्रीम के झांसे में फंसने के बजाय बेहतर होगा कि अपनी त्वचा को निखरी और सलोनी बनाने के प्रयास किए जाए। 

दुनिया की कोई भी क्रीम आपको गोरा नहीं बना सकती अत: आपको जो त्वचा प्राकृतिक रूप से मिली है उसी को स्वस्थ और आकर्षक बनाने के जतन करने चाहिए। 

सांवली त्वचा को सलोनी रंगत देने के लिए अपनी मजीठ, हल्दी, चिरौंजी 50-50 ग्रा. लेकर पाउडर बना लें। एक-एक चम्मच सब चीजों को मिलाकर इसमें 6 चम्मच शहद मिलाएं और नींबू का रस तथा गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे, गरदन, बांहों पर लगाएं और एक घंटे के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से चेहरे का सांवलापन दूर होकर रंग निखर आएगा। 

नींबू व संतरे के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें। इस पाउडर को हफ्ते में एक बार बिना मलाई के दूध में मिलाकर लगाएं, त्वचा में आकर्षक चमक आएगी। जाड़े के दिनों में दूध में केसर या एक चम्मच हल्दी का सेवन करने से भी रक्त साफ होता है।


Advertise here

Tuesday, 19 June 2012

बॉडी पॉलिशिंग चमकाए तन-मन

गर्मी के दिनों में पूरे शरीर की रंगत एक जैसी नहीं रहती। त्वचा पर कहीं ब्लैक पैचेज बन जाते हैं, तो कहीं स्किन सन टैन हो जाती है। बहुत देर एसी में बैठने से त्वचा का मॉइश्चराइजर कम होने लगता है जिससे स्किन ड्राई लगने लगती है। ऐसे में बॉडी पॉलिशिंग कराकर स्किन का ग्लो वापस पाया जा सकता है। बॉडी पॉलिशिंग के बारे में बता रही हैं सुषमा कुमारी



क्या करते हैं प्रयोग
बॉडी पॉलिशिंग में पूरे शरीर की पॉलिशिंग की जाती है। इसके लिए खास तरह के प्रोडक्ट प्रयोग किए जाते हैं जैसे- बॉडी क्रीम, बॉडी ऑयल, बॉडी सॉल्ट, बाम, बॉडी पैक, एक्सफॉलिएशन क्रीम वगैरह। बॉडी स्क्रब भी पॉलिशिंग का एक हिस्सा है। इससे त्वचा के रोमछिद्रों की गंदगी भी साफ हो जाती है। फलों के तेल, फलों के बीज के टुकड़ों या ओटमील से बना स्क्रब त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक होता है। इनके अलावा कुछ खास फूलों का रस भी बॉंडी पर लगाया जाता है। फूलों के रस में ऑर्किड फ्लावर्स का रस खासकर यूज किया जाता है। यह शरीर पर दवाई का काम करता है क्योंकि इससे दाने व मुंहासे वगैरह ठीक हो जाते हैं। यह पूरी तरह प्राकृतिक उपचार होता है इसलिए शरीर पर इसका कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता।
प्रक्रिया
बॉडी पॉलिशिंग में सबसे पहले शरीर की सामान्य सफाई की जाती है। उसके बाद पूरे शरीर को स्क्रब किया जाता है। यह स्क्रब चेहरे पर प्रयोग होने वाले स्क्रब से सॉफ्ट होता है और बिल्कुल हल्के हाथों से शरीर पर लगाया जाता है। इससे बॉडी की डेड स्किन निकल जाती है और शरीर साफ हो जाता है। इसके बाद स्टीमर से स्टीम दी जाती है। स्टीम देने के बाद बाम, नींबू या वेजिटेबल जूस, पपीता, टमाटर, संतरे वगैरह से शरीर की मसाज की जाती है।
फिर अल्ट्रासोनिक मशीन से विटामिन व न्यूट्रीशंस स्किन में पहुंचाए जाते हैं। इसके बाद ऑयल क्रीम से मसाज करने पर बॉडी चिकनी हो जाती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। चूंकि बॉडी को क्लींजिंग, स्क्रब व मसाज देने से शरीर के रोमछिद्र खुल जाते हैं इसलिए पूरे बॉडी पर पैक लगाकर शरीर को फॉयल पेपर से रैप कर दिया जाता है और ऊपर से गर्म पानी में भीगा व निचोड़ा तौलिया लपेटा जाता है। शरीर को 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देते हैं। इसके बाद शरीर को साफ करके एसपीएफ क्रीम लगाई जाती है। इस पूरे प्रक्रिया में दो-तीन घंटे का समय लग जाता है।
पॉलिशिंग के प्रकार
ब्राउनशुगर और जोजोबा ऑयल: ब्राउनशुगर और जोजोबा ऑयल को समान मात्र मे विटामिन ई के कैप्सूल के साथ डालकर जो मिश्रण तैयार किया जाता है, उससे अगर पॉलिशिंग की जाए तो त्वचा में प्राकृतिक नमी बरकरार रहती है।
स्ट्रॉबेरी और शुगर: इसमें स्ट्रॉबेरी और शुगर के स्क्रब, जिसमें ऑलिव ऑयल की समान मात्र हो, का उपयोग शरीर पर किया जाता है।
बेकिंग सोडा और एलोवेरा: बॉडी पॉलिशिंग के लिए बेकिंग सोडा और एलोवेरा का भी उपयोग किया जाता है। बेकिंग सोडा एक्ने यानी कि मुंहासे दूर करने में मददगार होता है। एलोवेरा शरीर की प्राकृतिक मॉइश्चराइजिंग करता है।
हर्बल: इसके लिए तैयार किए जाने वाले पॉलिशिंग मैटीरियल में रोजमैरी, लैवेंडर या त्वचा के प्रकार के अनुसार हर्बल ऑयल मिलाया जाता है। इस तरह बॉडी पॉलिशिंग से शरीर तो तरोताजा हो ही जाता है, हर्बल ऑयल की प्राकृतिक सुगंध भी मन को खुशनुमा एहसास दिलाती है।
सॉल्ट बॉडी स्क्रब: बॉडी पॉलिशिंग करवाने के लिए कई तरह की सामग्रियों का उपयोग किया जाता है जिनमें से सॉल्ट बॉडी स्क्रब सबसे बेहतर है। इस पैक में सेंधा नमक और स्क्रब मिला होता है जो मृत त्वचा को जवां बनाता है।
सॉल्ट बॉडी स्क्रब के साथ ऐसी कई सामग्रियां हैं जैसे- चॉकलेट, कॉफी, फलों के रस वगैरह, जिन्हें इस्तेमाल में लाया जाता है। अब यह आपकी पसंद है कि आपकी बॉडी की क्या जरूरत है और आपका कितना बजट है। इसे एरोमैटिक तेलों और क्रीम के साथ प्रयोग किया जाता है जिससे त्वचा में नमी आती है। इसे बॉडी पर केवल 10 मिनट तक लगाकर रखते हैं फिर धो लेते हैं।
सावधानियां
- दो-तीन दिन धूप में न निकलें। जरूरी हो, तो पूरा शरीर कवर कर लें।
- शरीर पर सनबर्न या अन्य किसी कारण से जलने या चोट के ताजे निशान हों तो पॉलिशिंग न कराएं।
- पॉलिशिंग कराने के लगभग 20 मिनट बाद साधारण पानी से स्नान कर सकती हैं। इससे पॉलिशिंग के दौरान शरीर में लगे रह गए पदार्थ साफ हो जाते हैं।
- बुखार, सनबर्न या बीमारी के दौरान बॉडी पॉलिशिंग न करें। 
- फायदेमंद तेल और पोषक तत्व आपके बॉडी में ठीक से समा जाएं इसलिए नहाते वक्त साबुन और बॉडी वॉश का प्रयोग न करें। अच्छा होगा कि इसे साफ करने के लिए एक गरम पानी में भिगोए तौलिए का ही इस्तेमाल करें।
पॉलिशिंग के फायदे
-बॉडी पॉलिशिंग द्वारा शरीर की फस्र्ट लेयर यानी डेड स्किन हट जाती है।
-सेंकेंड लेयर तक क्रीम पहुंचाई जाती है ताकि शरीर का उचित पोषण मिल सके। 
-अगर आप स्ट्रेस में हैं तो इससे आपको रिलैक्स मिलेगा।
-पूरी बॉडी की रंगत एक जैसी हो जाती है।
-शरीर साफ हो जाता है और चमकने लगता है।